सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में गंभीर चूक, ‘रिवॉल्वर’ लेकर सीधा ऑडिटोरियम में घुसा शख्स, फिर…

सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में गंभीर चूक, रिवॉल्वर लेकर सीधा ऑडिटोरियम में घुसा शख्स l Serious lapse in the security of Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में गंभीर चूक, रिवॉल्वर लेकर सीधा ऑडिटोरियम में घुसा शख्स l Serious lapse in the security of Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath
Share on Social Sites

लखनऊ l Lucknow :

बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के एक कार्यक्रम में सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है. यूपी सीएम (UP CM) के एक कार्यक्रम से कुछ मिनट पहले एक शख्स सभागार में अचानक रिवॉल्वर लेकर घुस गया. (A man suddenly entered the auditorium with a revolver)

जैसी ही शख्स पर प्रशासन की नजर पड़ी उसे तुरंत सभागार से बाहर खदेड़ दिया गया. प्रशासन की इस बड़ी और गंभीर लापरवाही को देखते हुए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. (Four police personnel have been immediately suspended)

Ramayan : नहीं रहे ‘रामायण’ के केवट, ‘निषाद राज’ की भूमिका निभाने वाले ‘चंद्रकांत पांड्या’ का निधन

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) इस सप्ताह की शुरुआत में बस्ती जिले (Basti district) के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार (Atal Bihari Vajpayee Auditorium) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. स्थानीय पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ अन्य जिलों के कर्मियों को मुख्यमंत्री के सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था.

See also  गृहकर्जदारांना जोर का झटका; HDFC सह 'या' बँंकांची कर्जे महागली, जाणून घ्या सविस्तर

योगी आदित्यनाथ के आगमन से करीब 45 मिनट पहले गौर प्रखंड के एक प्रतिनिधि जत्शंकर शुक्ल (Jatshankar Shukla, a representative of Gaur Prakhand) मौके पर पहुंचे. रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्ला के छोटे भाई अमरदीप के बहनोई जितेंद्र पांडे (Jitendra Pandey) भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर (Licensed revolver) के साथ सभागार में दाखिल हुए, लेकिन बाद में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें देख लिया और बाहर खदेड़ दिया गया.

Aryan Khan case update : एक के बाद एक कर बढ़ रहीं आर्यन खान की मुश्किलें, अब ‘इस’ दिन तक जेल में ही रहेंगे

बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव (SP Ashish Srivastava, Basti district) ने एएनआई को बताया कि, “बस्ती जिले में मुख्यमंत्री का वीआईपी (VIP) कार्यक्रम था. उनके आने से 45 मिनट पहले, एक व्यक्ति अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सभागार में पहुंचा; हालांकि वहां ड्यूटी पर मौजूद सर्कल ऑफिसर (Circle officer) ने उसे देख लिया.

‘इस मामले कि, शुरुआती जांच में बस्ती जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत सात पुलिसकर्मी लापरवाह पाए गए. उनमें से दो सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) और एक संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) में तैनात थे. बस्ती जिले में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, और बचे तीन पुलिसकर्मियों के संबंध में संबंधित एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है.

See also  Mi-17v5 Crash : हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जिंदा बचे कैप्टन वरुण सिंह के बारे में डॉक्टरों ने दिया 'ये' अपडेट

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites