Pune : भारतीय सेना में तैनात महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने की आत्महत्या, पति ने लगाया ब्रिगेडियर पर ‘ये’ गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है. पुणे के मिलिट्री इंटेलीजेंस के कैंपस में बीते 13 अक्टूबर को एक महिला सैन्‍य अधिकारी ने खुदकुशी कर ली थी. l Brigadier rank officer booked for abetment to Uttarakhand Lieutenant colonel commits suicide in pune
महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है. पुणे के मिलिट्री इंटेलीजेंस के कैंपस में बीते 13 अक्टूबर को एक महिला सैन्‍य अधिकारी ने खुदकुशी कर ली थी. l Brigadier rank officer booked for abetment to Uttarakhand Lieutenant colonel commits suicide in pune
Share on Social Sites

पुणे l Pune :

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है. पुणे के मिलिट्री इंटेलीजेंस (Military Intelligence MI) के कैंपस में बीते 13 अक्टूबर (बुधवार) को एक महिला सैन्‍य अधिकारी (Female military officer) ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी.

जांच में पता चला कि, पीड़िता लेफ्टिनेंट कर्नल के लेवल की अधिकारी थी. जिसके बाद बकायदा आर्मी ने एक बयान जारी करके कहा था कि, लेफ्टिनेंट कर्नल महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. (Brigadier rank officer booked for abetment to Uttarakhand Lieutenant colonel commits suicide in pune) मामले की जांच पुलिस द्वारा कि जा रही है.

महिला अफसर के पति आर्मी में कर्नल लेवल के अधिकारी है. महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल के पति ने पुणे पुलिस (Pune Police) से शिकायत की है कि, उनकी पत्नी ने किसी के दबाव में आकर खुदकुशी की है और आर्मी के ही बड़े अधिकारी ने उसे खुदकुशी करने के लिए उकसाया भी है.

See also  IND Vs NZ 2nd Test match : अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय! 10 में 10 विकेट झटक कर एजाज पटेल ने रचा इतिहास

इसके बाद पुणे पुलिस ने जांच की और जांच के बाद आर्मी अधिकारी के ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुणे पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित खुदकुशी करने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल लेवल की महिला अधिकारी ने 13 अक्टूबर को मिलिट्री इंटेलीजेंस कैंपस में खुदकुशी कर ली थी.

पीड़िता के पति आर्मी के कर्नल ने पुलिस को शिकायत दी है कि, इसके पीछे आर्मी के ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारी का हाथ है जो उसे लगातार वीडियो और फोटो जारी करके धमकाने की कोशिश कर रहा था. इस पूरे मामले में पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे है. इस मामले ने अलग मोड़ लेते हुए हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि, आरोपी ब्रिगेडियर के पास महिला अधिकारी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे, जिसके बाद आरोप है कि, ब्रिगेडियर लगातार पीड़ित महिला अधिकारी को ब्लैकमेल और धमका रहा था. जिससे परेशान होकर आर्मी महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुदकुशी कर ली है.

See also  Shocking! मेडिकल कॉलेज के 40 छात्र Covid-19 पॉजिटिव, 'हाई अलर्ट' पर स्वास्थ्य विभाग

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites