Mi-17v5 Crash : हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जिंदा बचे कैप्टन वरुण सिंह के बारे में डॉक्टरों ने दिया ‘ये’ अपडेट

कुन्‍नूर में हुए हेलीकॉप्‍टर क्रैश हादसे में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह कैप्‍टन सिंह अभी भी अस्‍पताल में है l Group Captain Varun Singh Health Update
कुन्‍नूर में हुए हेलीकॉप्‍टर क्रैश हादसे में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह कैप्‍टन सिंह अभी भी अस्‍पताल में है l Group Captain Varun Singh Health Update
Share on Social Sites

नई दिल्‍ली l New Delhi :

तमिलनाडु के कुन्‍नूर में हुए भयावह हेलीकॉप्‍टर क्रैश (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash) हादसे को हुए करीब 90 घंटे हो चुके है. इस दुःखद हादसे में देश ने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ जनरल बिपिन रावत (Chief of Defense Staff (CDS) General Bipin Rawat) समेत 13 भारत माँ के जांबांजों को खोया है.

इस हादसे में केवल एक व्‍यक्ति जीवित बचे है, वो है ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh). कैप्‍टन सिंह अभी भी अस्‍पताल में है और उनका इलाज जारी है. साथ ही उनके जल्‍द से जल्‍द ठीक होने के लिए दुआओं का दौर देशभर में जारी है.

Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए खुशखबर.. अब ‘इसके’ लिए नहीं लगेगा जुर्माना, जानिए IRCTC का नया नियम

नाजुक बनी हुई है ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह की हालत (Group Captain Varun Singh’s condition remains critical)

ग्रुप कैप्‍टन सिंह की सलामती के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है. सब चाहते है कि, वो जल्‍द से जल्‍द ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्‍चार्ज हो जाएं लेकिन, उनकी हालत अब भी काफी नाजुक बनी हुई है. ग्रुप कैप्‍टन सिंह बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में एडमिट है, (Group Captain Singh is admitted to the Command Hospital in Bangalore) जहां उनको बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.

मिडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय एयर फोर्स के अधिकारियों (Indian Air Force Official) ने बताया है कि, उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार या बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है. लेकिन उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. अगले कुछ ओर घंटे महत्वपूर्ण होंगे.

Video : एक अधूरी उड़ान की अधूरी कहानी.. पत्नी संग पंचतत्व में विलीन हुए CDS बिपिन रावत

ग्रुप कैप्‍टन सिंह के परिजनों ने जताया संतोष (Group Captain Singh’s family expressed satisfaction)

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कैप्टन सिंह के परिवार से फोन पर बातचीत की थी. बातचीत में उन्‍होंने कैप्‍टन सिंह को सबसे अच्‍छी हेल्‍थ फैसिलिटी दिए जाने की बात कही थी.

साथ ही यह भी कहा कि, इस मुश्किल वक्‍त में पूरा देश उनके साथ है. वहीं परिजनों ने कैप्‍टन सिंह के ट्रीटमेंट को लेकर संतोष जताया और कहा कि, उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि, वह जल्‍द से जल्‍द ठीक होकर वापस लौटेंगे. वहीं बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल (Command Hospital, Bangalor) में भर्ती कैप्‍टन सिंह की सेहत पर विशेषज्ञों की टीम लगातार नजर रख रही है.

आपको बता दें कि, बुधवार (8 दिसंबर) को तमिलनाडु के कुन्‍नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat), उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat) और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई थी. शुक्रवार (10 दिसंबर) को CDS रावत और उनकी पत्‍नी का एक साथ पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया.

Special Report : क्या आप भी करते है ‘ब्लूटूथ हेडफोन’ का इस्तेमाल या करने की सोच रहे है.. तो यह खबर जरूर पढ़े, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति से जुड़ा है पूरा मामला

See also  Big News : Maharashtra के IT रेड में चौंकाने वाला खुलासा, 1050 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी आई सामने

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites