दाऊद के गैंग से नवाब मलिक ने जमीन खरीदी, अंडरवर्ल्ड से है सीधा कनेक्शन, देवेंद्र फडणवीस का विस्फोटक खुलासा

दाऊद के गैंग से नवाब मलिक ने जमीन खरीदी, अंडरवर्ल्ड से है सीधा कनेक्शन, देवेंद्र फडणवीस का विस्फोटक खुलासा l Nawab Malik Devendra Fadanvis
दाऊद के गैंग से नवाब मलिक ने जमीन खरीदी, अंडरवर्ल्ड से है सीधा कनेक्शन, देवेंद्र फडणवीस का विस्फोटक खुलासा l Nawab Malik Devendra Fadanvis
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Leader of Opposition in Maharashtra Assembly and Chief Minister Devendra Fadnavis) ने आज (मंगलवार, 9 नवंबर) अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्फोटक खुलासे किए है. दिवाली से पहले एनसीपी नेता और मंत्री (Nationalist Congress Party NCP Nawab Malik) ने उन पर आरोप लगाया था कि, राज्य में उन्हीं के इशारे पर ड्रग्स का रैकेट शुरू है.

देवेंद्र फडणवीस ने तब कहा था कि, ‘दिवाली के पहले नवाब मलिक ने तो सिर्फ फुलझड़ियां छोड़ी है, मैं दिवाली के बाद बम फोड़ूंगा. नवाब मलिक ने मुझ पर बे सिर-पैर के आरोप लगाए है, मैं नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन होने का सबूत दूंगा.’ फडणवीस ने वो बम फोड़ दिया.

नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम गैंग से 20 लाख रुपए में कुर्ला में 3 एकड़ की जमीन खरीदी (Nawab Malik bought 3 acres of land in Kurla from Dawood Ibrahim gang for Rs 20 lakh)

फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ मैंने घोषणा की थी कि, कुछ चीजें आप सबके सामने लाऊंगा. थोड़ा समय लगा. लेकिन मैं जो बता रहा हूं वो ना सलीम-जावेद (Salim-Javed) की स्टोरी है, ना पिक्चर की स्टोरी है. यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है. 1993 के बम ब्लास्ट (1993 bomb blasts) से जुड़ा आरोपी शाह वली खान पर आरोप था टाइगर मेमन (Tiger Memon) के नेतृत्व में काम कर रहा था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) और मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) में बम कहां रखा जाए इसकी साजिश में वह लिप्त था.

Devendra Fadnavis का ‘बड़ा बम’, Nawab Malik का ‘हाइड्रोजन बम’: जानिए आज किसने क्या किए आरोप ?

टाइगर मेमन के घर गाड़ियों में जो आरडीएक्स (RDX) भरा गया उसमें सरदार शाह वली खान (Sardar Shah Wali Khan) शामिल था. दूसरा शख्स है मोहम्मद सलीम पटेल (Mohammad Salim Patel). यह दाऊद इब्राहिम का आदमी है. यह दाऊद की बहन हसीना पारकर का ड्राइवर था.

हसीना पारकर जब अरेस्ट हुई तो, उनके साथ सलीम पटेल भी अरेस्ट हुआ था. दाऊद के फरार होने के बाद हसीना पारकर (Haseena Parkar) के नाम पर संपत्तियां सलीम पटेल के नाम पर जमा होती थी. पॉवर ऑफ अटॉर्नी (power of attorney) सलीम पटेल के नाम हुआ करती थी.यानी दाऊद के बाद सलीम पटेल ही वसूली किया जाता था.सलीम पटेल हसीना पारकर का सबसे खास आदमी है. ‘

मुंबई ब्लास्ट के आरोपियों से नवाब मलिक ने जमीन खरीदी, जमीन बेचने वाला टाडा का आरोपी (Nawab Malik bought land from the accused of Mumbai blasts, accused of TADA selling land)

फडणववीस ने आगे कहा, ‘कुर्ला में एलबीएस रोड (LBS Road in Kurla) पर तीन एकड़ जमीन यानी एक लाख तेइस हजार स्क्वायर फुट की जमीन है. सलीम पटेल और सरदार शाह वली खान ने मिल कर इस जमीन की बिक्री की है. सॉलीडस इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Solidus Investment Private Limited) को यह जमीन बेची गई है. यह जमीन नवाब मलिक के परिवार से संबंधित है. यह जमीन सिर्फ 30 लाख में बेची गई है. पेमेंट सिर्फ 20 लाख रुपए हुए. जबकि इस जमीन का मार्केट वैल्यू साढ़े तीन करोड़ रुपए है, लेकिन नवाब मलिक और उनके परिवार ने यह जमीन 20 लाख रुपए में खरीदी.

इनमें से 10 लाख रुपए शाह वली खान को मिले. यानी यह जमीन मुंबई में 25 रुपए स्क्वायर फुट के भाव में खरीदी गई है. क्या आप मुंबई में कहीं भी इस रेट में जमीन खरीदने की कल्पना कर सकते है? नवाब मलिक जी आपने मुंबई बम ब्लास्ट के गुनाहगारों से डील क्यों की? आपने जिनकी जमीन खरीदी है वो टाडा के तहत आरोपी है. टाडा (TADA) के आरोपियों की संपत्ति सरकार जब्त करती है.

लेकिन आप उनसे जमीन खरीद रहे है. फराज मलिक (Faraz Malik) के नाम से यह जमीन खरीदी गई है. फराज मलिक आपका रिश्तेदार है.इतना ही नहीं बाद में भी इनके साथ ट्रांजेक्शन के सबूत मेरे पास है.’

अंडरवर्ल्ड के लोगों से एक-दो नहीं 4 प्रॉपर्टियां नवाब मलिक परिवार ने खरीदी (Nawab Malik family bought not one or two properties from underworld people)

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, एक दो नहीं बल्कि ऐसी पांच प्रॉपर्टीज अंडरवर्ल्ड के लोगों से खरीदी गई है. ये सारे सबूत मैं कंपीटेंट अथॉरिटी (Competitive Authority) को तो जरूर दूंगा. साथ ही एनसीपी के प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) को भी दूंगा. उन्हें भी पता चले कि, उनके मंत्री क्या-क्या कांड करते है. मैंने पहले ही बताया कि, मेरे पास सलीम-जावेद की स्टोरी नहीं है.

मैं कोई पिक्चर नहीं बना रहा हूं. मैं तो हार्ड फैक्स बता रहा हूं. मेरी नवाब मलिक से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. वे लगातार आरोप करते रहे, हमें भी सब्जेक्ट्स से ध्यान हटाने के लिए बयान देना आता है. लेकिन उससे तथ्य नहीं सामने आते है. मैंने जो रखा है वो तथ्य रखा है. अपनी जानकारियों की क्षमता के मुताबिक सत्य रखा है.

See also  Nanded : सोयाबीन, ज्वार फसलों की कटाई शुरू, रास्त दाम न मिलने से किसान नाराज

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites