लखनऊ l Lucknow :
बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के एक कार्यक्रम में सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है. यूपी सीएम (UP CM) के एक कार्यक्रम से कुछ मिनट पहले एक शख्स सभागार में अचानक रिवॉल्वर लेकर घुस गया. (A man suddenly entered the auditorium with a revolver)
जैसी ही शख्स पर प्रशासन की नजर पड़ी उसे तुरंत सभागार से बाहर खदेड़ दिया गया. प्रशासन की इस बड़ी और गंभीर लापरवाही को देखते हुए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. (Four police personnel have been immediately suspended)
Ramayan : नहीं रहे ‘रामायण’ के केवट, ‘निषाद राज’ की भूमिका निभाने वाले ‘चंद्रकांत पांड्या’ का निधन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) इस सप्ताह की शुरुआत में बस्ती जिले (Basti district) के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार (Atal Bihari Vajpayee Auditorium) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. स्थानीय पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ अन्य जिलों के कर्मियों को मुख्यमंत्री के सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था.
योगी आदित्यनाथ के आगमन से करीब 45 मिनट पहले गौर प्रखंड के एक प्रतिनिधि जत्शंकर शुक्ल (Jatshankar Shukla, a representative of Gaur Prakhand) मौके पर पहुंचे. रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्ला के छोटे भाई अमरदीप के बहनोई जितेंद्र पांडे (Jitendra Pandey) भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर (Licensed revolver) के साथ सभागार में दाखिल हुए, लेकिन बाद में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें देख लिया और बाहर खदेड़ दिया गया.
बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव (SP Ashish Srivastava, Basti district) ने एएनआई को बताया कि, “बस्ती जिले में मुख्यमंत्री का वीआईपी (VIP) कार्यक्रम था. उनके आने से 45 मिनट पहले, एक व्यक्ति अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सभागार में पहुंचा; हालांकि वहां ड्यूटी पर मौजूद सर्कल ऑफिसर (Circle officer) ने उसे देख लिया.
