नई दिल्ली l New Delhi :
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अपने आखिरी सुपर 12 मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 8 विकेट से मात दे दी है. इस हार का जितना असर अफगानिस्तान (Afghanistan) पर पड़ा है. उससे ज्यादा भारत पर भी पड़ा है.
भारत इस हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो गया है. सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड (England), ऑस्ट्रेलिया (Australia), न्यूजीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) पहुंच गए है.
अफगानिस्तान की हार के साथ टूटा सपना (Dream broken with the defeat of Afghanistan)
अफगानिस्तान (Afghanistan) को न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 8 विकेट से रौंदा. लेकिन इसी हार के साथ टीम इंडिया (Team India) का इस साल वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया है. भारत तभी सेमीफाइनल में पहुंच सकता था जब अफगानिस्तान आज के मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता. लेकिन अब ये संभव नहीं हो सकता है.
ग्रुप बी (Group B) से पहले ही अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई थी. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के 8 अंक हो गए और वो भी अंतिम 4 में पहुंच गए है. भारत अगले मैच में नामीबिया (Namibia) को हराकर भी 6 ही अंक हासिल कर पाएगा और अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है.
पहले दो मैचों में हारा भारत (India lost in first two matches)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पहले ही मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं अगले मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 8 विकेट से हराया.
इसी के साथ टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा. हालांकि, अगले मैच में भारत (India) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 66 रनों से मात दी. इसके बाद एक और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया.
#T20WorldCup2021 | New Zealand vs Afghanistan: New Zealand win by 8 wickets; India knocked out of semifinal contention
— ANI (@ANI) November 7, 2021
