Corona के कहर के बीच ‘इस’ नए वायरस ने मचाया आतंक, जानिए क्या है इसके लक्षण

Corona के कहर के बीच 'इस' नए वायरस ने मचाया आतंक, जानिए क्या है इसके लक्षण l Nora Virus cases found in the state
Corona के कहर के बीच 'इस' नए वायरस ने मचाया आतंक, जानिए क्या है इसके लक्षण l Nora Virus cases found in the state
Share on Social Sites

तिरुवनंतपुरम l Thiruvananthapuram :

कोरोना वायरस (Corona virus) की महामारी अभी खत्म नहीं हुई कि, देश के केरल (Kerala) में नोरो वायरस (Noro virus) के मामलों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है. केरल के वायनाड में नोरो वायरस के 13 मरीज संक्रमित पाए गए है. इसको लेकर हालहीमें गाइडलाइंस जारी की गई है.

क्या है नोरो वायरस? (What is Noro virus?)

नोरो वायरस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी (Gastrointestinal Disease) का कारण बनता है. इसमें पेट और आंतों में सूजन, गंभीर उल्टी और दस्त जैसे लक्षण शामिल है. (This includes symptoms such as swelling of the stomach and intestines, severe vomiting and diarrhea) नोरो वायरस स्वस्थ लोगों पर बहुत असर नहीं डालता है. लेकिन छोटे बच्चों (Young Children), बुजुर्गों (Elderly People) और अन्य गंभीर बीमारियों (Serious diseases) से जूझ रहे लोगों के लिए ये खतरनाक हो सकता है.

कैसे फैलता है नोरो वायरस? (How is Noro virus spreader?)

जान लें कि, नोरो वायरस (Noro Virus) संक्रमित शख्स के संपर्क में आने या संक्रमित स्थान को छूने से दूसरों तक पहुंचता है. बता दें कि, ज्यादा दस्त या उल्टी से शरीर में पानी की कमी होने (Lack of water in the body) से परेशानी बढ़ सकती है.

https://twitter.com/FrontalForce/status/1459377168794877956

See also  OMG! Gujarat में 19,900 करोड़ की Heroin जब्त, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी तस्करी

नोरो वायरस से कैसे बचें? (How to avoid Noro Virus?)

जो लोग नोरो वायरस से संक्रमित हैं, उन्हें घर पर आराम करना चाहिए. (Oral Rehydration Solutions (ORS) और उबला हुआ पानी पीते रहें. खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं. जो लोग जानवरों (Animals) के संपर्क में आते है, उन्हें विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

दो सप्ताह पहले वायनाड जिले के विथिरी (Vithiri in Wayanad district) के पास पुकोडे (Pukode) में एक पशु चिकित्सा कॉलेज के 13 छात्रों में दूषित पानी और भोजन के माध्यम से फैलने वाली एक पशु जनित बीमारी नोरो वायरस (Noro Virus) की खबर मिली थी.


Share on Social Sites