न्यूयॉर्क l New York :
साल 2021 में दुनियाभर में अब तक किसी साल में सबसे अधिक पत्रकारों को जेल हुई. (In the year 2021, the highest number of journalists were jailed in any year in the world so far) अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था ‘कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (International non-profit organization ‘Committee to Protect Journalists’ (CPJ) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि, इस साल 1 दिसंबर 2021 तक 293 पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया था. इन 293 पत्रकारों में से 40 फीसदी पत्रकार महिलाएं (Women Journalists) है.
आज गुरुवार (09 दिसंबर) को प्रेस की स्वतंत्रता (Press Freedom) और मीडिया (Media) पर हमलों पर अपनी सालाना रिपोर्ट में CPJ ने कहा कि, साल 2021 में रिपोर्टिंग के कारण कम से कम 24 पत्रकारों की हत्या कर दी गई जबकि, 18 लोगों की ऐसी परिस्थितियों में मौत हुई जिसमें उनकी मौत का कारण उनके काम को मानना पड़ा.
अमेरिका (US) स्थिति संस्था ने कहा कि, अलग-अलग देशों में पत्रकारों को जेल में डालने के अलग-अलग कारण रहे लेकिन अधिकतर पत्रकारों को दुनियाभर में राजनीतिक उथल-पुथल (Political Turmoil) और स्वतंत्र रिपोर्टिंग के प्रति बढ़ती असहिष्णुता (Intolerance) के कारण जेल का सामना करना पड़ा.
2021 में मारे गए पत्रकारों में जुलाई में अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान के हमले में मारे गए रॉयटर्स के फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी (Reuters photographer Danish Siddiqui) और जून में मैक्सिको में मारे गए गुस्तावो सांचेज कैबरेरा (Gustavo Sánchez Cabrera, Mexico) शामिल है.
हालांकि, काम के कारण सबसे अधिक चार पत्रकारों की भारत (India) में हत्या की गई जबकि पांचवें पत्रकार की एक विरोध प्रदर्शन को कवर करने के दौरान मौत हुई. (The highest number of four journalists were killed in India due to work, while a fifth journalist died while covering a protest)
CPJ के अनुसार, सबसे अधिक 50 पत्रकारों को चीन (China) में जेल भेजा गया जिसके बाद तख्तापलट के बाद सैन्य शासन लागू करने वाले म्यांमार (Myanmar) में 26, इजिप्त (Egypt) में 25, वियतनाम (Vietnam) में 23 और बेलारुस (Belarus) में 19 पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया.
जहां 1 दिसंबर, 2020 तक म्यांमार (Myanmar) में एक भी पत्रकार हिरासत में नहीं था तो वहीं 1 फरवरी, 2021 को सेना के तख्तापलट के बाद सैन्य शासन के 12 महीने में 26 पत्रकारों में जेल में डाल दिया गया.
CPJ की सहयोगी अमेरिकी प्रेस फ्रीडम ट्रैकर (American Press Freedom Tracker) के अनुसार, 2021 में कुल 56 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया. इसमें से 86 फीसदी की गिरफ्तारी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई.
पहली बार CPJ की सूची में हांगकांग (Hong Kong) में बंद पत्रकारों को शामिल किया गया है जिसमें एप्पल के संस्थापक जिम्म्मी लाय (Apple founder Jimmy Lai) समेत आठ पत्रकार है. यह परिस्थिति वहां चीन के नए सुरक्षा कानून के लागू करने के बाद पैदा हुई है जिसमें बड़े पैमाने पर पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.
Video : कैसे हुआ CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने
