ओमिक्रॉन संकट के बीच PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को 14 मिनट किया संबोधित, जानें भाषण की ‘ये’ अहम बातें

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रात को अचानक देश को संबोधित किया है. उन्होंने कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की अपील की है...
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रात को अचानक देश को संबोधित किया है. उन्होंने कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की अपील की है...
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज (शनिवार) रात को अचानक देश को संबोधित किया है. उन्होंने कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की अपील की है.

बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन (‘Vaccination for children will start from January 3)

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ’15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे है, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा. 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार (27 दिसंबर) के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी.’

सीनियर सिटीजन को लगेगी बूस्टर डोज (‘Senior citizens will get booster dose)

प्रधानमंत्री ने कहा, ’60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रिकॉशन डोस (Precaution Dose) का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा. ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा.’

हेल्थ वर्कर को भी लगेगी एक्स्ट्रा डोज (‘Health worker will also take extra dose)

उन्होंने कहा, ‘हम सबका अनुभव है कि, जो कोरोना वॉरियर्स है, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स (Healthcare and Frontline workers) है, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है. वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते है.

इसलिए प्रिकॉशन की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रिकॉशन डोस भी प्रारंभ की जाएगी. इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी.’

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है.’

इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ वैक्सीनेशन (Vaccination started from January 16 this year’)

उन्होंने कहा कि, भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था. ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है. कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बड़ा तरीका है.’

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि, हम इस साल के अंतिम सप्ताह में है और आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं. उत्साह उमंग के साथ ही यह समय सचेत रहने का भी है. दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है. भारत में कुछ मामले सामने आए हैं. सभी से अपील है कि पैनिक न करें, लेकिन सतर्क जरूर रहें.

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें (Keep following the corona protocol)

प्रधानमंत्री ने कहा कि, मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और हाथ धोते रहें. उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हमारी क्षमता बढ़ रही है. अब देश के पास 18 लाख आइसोलेशन बेड्स, 1.40 लाख आईसीयू बेड्स है. कुल बेड्स को मिलाकर 90 हजार बेड बच्चों के लिए भी हैं. देश में 3 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट आज काम कर रहे है.

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों पर बड़ा खतरा.. सामने आई नई जानकारी

See also  मोदी ने मन की बात के लिए लोगों से सुझाव मांगे; 'इस' नम्बर पे दे अपने सुझाव

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites