नई दिल्ली l New Delhi :
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Chief of Defense Staff Gen Bipin Rawat) का कल बुधवार (08 दिसंबर) को एक हेलिकॉप्टर क्रैश (helicopter crash) में निधन हो गया.
रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat), स्टाफ के 2 सदस्य और 9 अन्य लोगों की भी हादसे में मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलिकॉप्टर लैंड करने वाला था. दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले हेलिकॉप्टर का एक वीडियो (CDS Bipin Rawat helicopter crash video) सामने आया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे हेलीकॉप्टर कोहरे से बाहर निकला और आसमान में दिखा. कुछ सेकेंड्स के वीडियो से यह स्पष्ट हो रहा है कि, घटनास्थल का मौसम खराब था.
#Video : CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से ठीक पहले का वीडियो आया सामने..#Bipin_Rawat #IndianArmy #ViralVideo #IndianAirForce #IndianArmy #बिपिन_रावत #BREAKING #eKhabarbat #Mi17V5 #TamilNadu #Coonoor #BreakingNews #hindinews #NewDelhi #ripBipinrawat #RajnathSingh pic.twitter.com/Wk1KtcRFBY
— इ खबरबात l eKhabarbat (@ekhabarbat) December 9, 2021
इस वीडियो में कुछ स्थानीय लोग दिख रहे है. इन्होंने भी जब हेलिकॉप्टर की आवाज सुनी तो उसकी ओर देखा. गौरतलब है कि, पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है. हालांकि, हेलिकॉप्टर को जब भी उड़ान के लिए तैयार किया जाता है तो उसे सभी पैरामीटर्स पर चेक किया जाता है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (Chief of Defense Staff) सुबह 8:47 बजे पालम एयरबेस (Palam Airbase) से भारतीय वायुसेना के एम्बरर विमान (Air Force Ember aircraft) से रवाना हुए थे और सुबह 11:34 बजे सुलुर एयरबेस पर पहुंचे.
सुलुर (Sulur) से उन्होंने एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर से करीब 11:48 बजे वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी. उन्होंने बताया कि, हेलीकॉप्टर दोपहर 12:22 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
अलविदा… CDS जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत
