नई दिल्ली l New Delhi :
आम आदमी को आने वाले 01 जनवरी 2022 से महंगाई का एक और झटका लगने वाला है. क्योंकि, कपड़े (clothes) और जूते चप्पल (Shoes and Slippers) खरीदने से लेकर ऑनलाइन खाना (Ordering Food Online) मंगाना महंगा होने वाला है.
दरअसल, 01 जनवरी से रेडीमेड गारमेंटस (Readymade Garment) पर जीएसटी (Goods and Service Tax (GST) दर 5% से बढ़कर 12% हो जाएगी. इससे रेडीमेड गारमेंटस की कीमतें बढ़ेंगी. कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि, जीएसटी में इजाफा होने से रिटेल कारोबार (Retail Business) बुरी तरह से प्रभावित होगा. रेडीमेड के व्यापार से जुड़े व्यापारी जीएसटी में इजाफा किए जाने का विरोध कर रहे है.
हालांकि, सरकार अपने फैसले से तै पीछे हटने के मूड में नहीं है. ऐसे में नए साल से रेडीमेड गारमेंटस खरीदने के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे चुकाने पड़ जाएंगे. ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार (Central Government) ने कपड़ा और जूते जैसे तैयार माल पर जीएसटी को 5% से बढाकर 12% कर दिया है. इस टैक्स स्लैब में नया बदलाव एक जनवरी, 2022 से लागू हो जाएगा.
और क्या होगा महंगा
-
नए साल में एसी (AC), फ्रिज (Fridge), टीवी जैसे होम अप्लायंसेस (Home Appliances) खरीदना भी 4-5% महंगा हो जाएगा.
-
कूलिंग प्रोडक्ट के अलावा माइक्रोवेव (Microwaves), वाशिंग मशीन (Washing machines) और डिशवॉशर (Dishwashers) के दाम भी बढ़ने के आसार है.
-
कार और दोपहिया वाहनों (Cars and Two wheelers.) के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है. वाहन कंपनियां (Automobile companies) पहले ही कीमतों में वृद्धि का संकेत दे चुकी है.
