मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, गवाह बोला : ATS ने योगी आदित्यनाथ सहित संघ के नेताओं को..

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा मोड़ देखने को मिला है. आज NIA कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक गवाह ने महाराष्ट्र ATS पर गंभीर आरोप लगा दिया...
मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा मोड़ देखने को मिला है. आज NIA कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक गवाह ने महाराष्ट्र ATS पर गंभीर आरोप लगा दिया...
Share on Social Sites

मालेगांव l Malegaon :

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा मोड़ देखने को मिला है. आज NIA कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक गवाह ने महाराष्ट्र ATS पर गंभीर आरोप लगा दिया.

कहा गया कि, उसे सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए दवाब बनाया गया था. ये 15वां गवाह है जो अपनी ही बात से मुकर चुका है और कोर्ट में अलग ही बयान दिया है.

पार्टी में फर्जी NCB अधिकारियों की रेड, अभिनेत्री ने की सुसाइड, खुदखुशी पर नवाब मलिक ने कह दी यह बात

मालेगांव केस ने लिया बड़ा मोड़ (Malegaon case took a big turn)

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अलावा गवाह ने बताया कि, इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar), देवधर (Deodhar) और काकाजी (Kakaji) जैसे नेताओं के नाम लेने पर भी मजबूर किया गया था.

गवाह की माने तो उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था, जिसके बाद उसने योगी आदित्यनाथ का नाम लिया था. अब कोर्ट में इस बयान के साथ ही फिर इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी विधायक राम कदम (BJP MLA Ram Kadam) ने इसे हिंदुओं के खिलाफ बड़ी साजिश बता दिया.

उन्होंने कहा कि, अब तो ये साफ हो चुका है कि, तब की कांग्रेस सरकार (Congress government) ने हिंदुओं को बदनाम करने का काम किया था. उनकी तरफ से तब हिंदू आतंकवाद तक कहा गया था. इन लोगों ने योगी आदित्यनाथ और दूसरे संघ कार्यकर्ताओं को गलत मामले में फंसाया था.

शिवसेना को इस मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए. अब बीजेपी के हमले के बीच कांग्रेस ने भी गवाह के बयान पर सवाल उठा दिए है. कांग्रेस भी कह रही है कि, दवाब की वजह से ही गवाह को कोर्ट में अपना बयान बदलना पड़ गया.

कांग्रेस-बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप (Allegations and counter-allegations between Congress-BJP)

कांग्रेस के नसीम खान (Naseem Khan of Congress) ने कहा कि, सीएम योगी को ये क्लीन चिट चुनाव की वजह से दी गई है. पहले भी कहा जा रहा था कि, गवाह पर NIA दवाब बना रही थी, कहा जा रहा था कि, मामले में धीरे चला जाए. अब इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच सीएम योगी और दूसरे संघ कार्यकर्ताओं के लिए ये राहत की खबर है. इस मामले में इससे पहले भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा (BJP MP from Bhopal Sadhvi Pragya) को भी जमानत दी गई थी.

मालेगांव ब्लास्ट की बात करें तो 29 सितम्बर 2008 को महाराष्ट्र में नासिक जिले (Nashik district, Maharashtra) में नमाज पढ़ने के दौरान ब्लास्ट हुआ था. उस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी और 100 के करीब घायल हुए थे. उस हमले के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित (Lieutenant Colonel Purohit) से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे. लेकिन क्योंकि, अब कई गवाह अपने ही बयान से मुकर चुके हैं, ऐसे में कई को क्लीन चिट तो कई को जमानत दे दी गई है.

See also  17 साल की इंटरनेशनल स्तर की शूटर खिलाड़ी ने किया सुसाइड, बंद कमरे में मिली लाश

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites