Aryan Khan Drugs Case Update : अगले 6 दिनों तक जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, जानिए आज कोर्ट में क्या कुछ हुआ..

Aryan Khan Drugs Case Update : अगले 6 दिनों तक जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, जानिए आज कोर्ट में क्या कुछ हुआ..
Aryan Khan Drugs Case Update : अगले 6 दिनों तक जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, जानिए आज कोर्ट में क्या कुछ हुआ..
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (​​Aryan Khan) की जमानत याचिका पर मुंबई के सेशंस कोर्ट में आज गुरुवार (14 अक्टूबर) को फिर से सुनवाई हुई. जिसके बाद जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है.

आर्यन खान की ओर से अमित देसाई (Amit Desai) और सतीश मानशिंदे (Satish Manshinde), जबकि एनसीबी (Narcotics Control Bureau (NCB) की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General (ASG) अनिल सिंह (Anil Singh) ने दलीलें पेश की.

अब 20 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे आर्यन खान (Aryan Khan will now be in jail till October 20)

शाहरुख खान पुत्र आर्यन खान को एक बार फिर से अगले कुछ दिन जेल में ही बिताने पड़ेंगे. अभी तक जहां आर्यन की याचिका खारिज हो जाती थी तो वहीं इस बार आर्यन की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया है. बुधवार (20 अक्टूबर) को आर्यन केस में फैसला सुनाया जाएगा. यानी पुरे 6 दिनों तक आर्यन खान समेत अन्य आरोपी जेल में रहेंगे.

आरोपियों को अलग करके नहीं देख सकते (Can’t see the accused in isolation)

इसके साथ ही सुनवाई में अनिल सिंह (Anil Singh) ने कहा, ‘NDPC’ एक्ट के तहत आरोपियों को अलग करके नहीं देख सकते. भले ही आपके पास ड्रग्स मिला हो या फिर न मिला हो या मामूली मात्रा ही पाई गई हो.

आप यह कहकर नहीं बच सकते कि, आपके पास कुछ भी नहीं मिला था. हमने कमर्शियल क्वांटिटी (commercial quantity) में ड्रग्स एक आरोपी के पास से बरामद किया है. इस मामले में कुल 20 लोगों को अरेस्ट किया गया है. इस मामले में साजिश रची गई थी, ऐसे में आरोपियों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता.’

Money laundering case : 200 करोड़ की ठगी मामले में ED ने भेजा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और नोरा फतेही को समन, जानिए क्या है पूरा मामला

अभी बेल देना ठीक नहीं (lt’s not okay to bail now)

कोर्ट में एएसजी अनिल सिंह (ASG Anil Singh) ने ड्रग्स के जिक्र पर कहा, ‘इससे नौजवानों पर बुरा असर पड़ रहा है, ये कॉलेज जाने वाले बच्चे है, लेकिन इस आधार पर जमानत देना ठीक नहीं होगा. मुझे कोर्ट से ये बात कहने की जरूरत नहीं कि, ये देश का भविष्य है. देश का भविष्य इस पीढ़ी के भरोसे है. जज साहब बाद में जमानत दे सकते है लेकिन अभी बेल देना ठीक नहीं होगा. अभी इस केस में जांच बाकी है.’

लंबे वक्त से ड्रग्स ले रहे आर्यन (Aryan has been taking drugs for a long time)

अदालत में सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह (Additional Solicitor General Anil Singh) ने कहा, ‘आर्यन खान ने पहली बार ड्रग्स का सेवन नहीं किया है बल्कि लंबे समय से लेते रहे है’ उन्होंने कहा कि, रिकॉर्ड और सूबतों के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है कि, वह बीते कई सालों से प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करते रहे है. इसके साथ ही अनिल सिंह ने कहा कि, अरबाज खान के पास से ड्रग्स मिला है और पंचनामा में इसका साफतौर पर जिक्र किया गया है. यह आर्यन और अरबाज के सेवन के लिए ही था.

बहुचर्चित OnePlus 9RT स्मार्टफोन लॉन्च, ‘इस’ कीमत में मिलेंगे ‘ये’ जबरदस्त फीचर्स

कानून की नजर में सभी बराबर (all equal in the eyes of the law)

वहीं आर्यन खान की ओर से वकील अमित देसाई ने अनिल सिंह के रिया चक्रवर्ती के जिक्र वाले बयान पर कहा, ‘वे (अनिल सिंह) मानते है कि, सेलिब्रिटीज और रोल मॉडल्स के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए क्योंकि वो समाज पर एक प्रभाव रखते है. लेकिन इस बारे में हाई कोर्ट क्या कहता है? मैं सहमत नहीं. मैं न्यायधीश महोदय से निवेदन करता हूं कि, कानून के मुताबिक फैसला लें, क्योंकि कोई भी सेलेब कानून की नजर में अलग नहीं होता है, ऐसे में सभी को समान नजर से देखना चाहिए.’

क्या होगा फैसला (What will be the decision)

गौरतलब है कि, आर्यन खान को बेल मिलेगी या नहीं, इस बात का पता अब 20 अक्टूबर को चलेगा. 20 अक्टूबर को कोर्ट अपना सुरक्षित फैसला बताएगा. यानी अगर आर्यन को बेल मिली तो उन्हें दोबारा जेल नहीं आना पड़ेगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा जेल आना पड़ेगा.

See also  चिल्लरवर डल्ला! SBI मधून 11 कोटी रुपयांची नाणी गायब; CBI चौकशी सुरु

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites