बहुचर्चित OnePlus 9RT स्मार्टफोन लॉन्च, ‘इस’ कीमत में मिलेंगे ‘ये’ जबरदस्त फीचर्स

OnePlus 9 सीरीज के तहत अपना स्मार्टफोन OnePlus 9RT को लॉन्च कर दिया है. l OnePlus 9RT has launched under the OnePlus 9 series
OnePlus 9 सीरीज के तहत अपना स्मार्टफोन OnePlus 9RT को लॉन्च कर दिया है. l OnePlus 9RT has launched under the OnePlus 9 series
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

वनप्लस कंपनी ने OnePlus 9 सीरीज (OnePlus 9 Series) के तहत अपना स्मार्टफोन OnePlus 9RT को लॉन्च कर दिया है. (OnePlus company has launched its smartphone OnePlus 9RT under the OnePlus 9 series) यह फोन OnePlus 9R का अपग्रेडेड वर्जन है.

OnePlus 9RT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले (AMOLED display) दी गई है. इस फोन के अलावा कंपनी ने OnePlus Buds Z2 को भी भारत में पेश किया है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट दिया गया है और इसमें 11mm का ड्राइवर है.

OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 की कीमत (Price of OnePlus 9RT and OnePlus Buds Z2)

OnePlus 9RT की शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 38,600 रुपये है. इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी.

वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 40,900 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 44,400 रुपये है.

OnePlus 9RT की बिक्री चीन में 19 अक्तूबर से होगी. हालाँकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. OnePlus Buds Z2 की कीमत 499 चीनी युआन (Chinese Yuan) यानी करीब 5,800 रुपये रखी गई है.

Hero Electric इस दिवाली बिलकुल ‘फ्री’ में दे रही Electric Scooter, जानें क्या है खास ऑफर

OnePlus 9RT की स्पेसिफिकेशन (Specifications of OnePlus 9RT)

OnePlus 9RT में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले (Full HD Plus Samsung E4 AMOLED display) है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है. फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन (Octacore Snapdragon) 888 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम है.

OnePlus 9RT का कैमरा (OnePlus 9RT camera)

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा (Triple rear camera) सेटअप दिया गया है. जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर है. इसके अलावा दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड (Ultra wide) और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है.

कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर (Optical image stabilizer) भी है. कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट है. सेल्फी के लिए OnePlus 9RT में 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX471 सेंसर है। फ्रंट कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी है.

Google Data After You Die : क्या आपको पता है कि, मौत के बाद आपके डेटा का क्या करता है Google?, जानिए पूरा सच

OnePlus 9RT की बैटरी (OnePlus 9RT battery)

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट (USB Type-C port) है. इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) का सपोर्ट है. फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65T फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

See also  378 दिन बाद ऐतिहासिक 'किसान आंदोलन' खत्म, 'इस' तारीख से खाली हो जायेंगे सभी बॉर्डर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites