Mamata Banerjee ने रिकॉर्ड जीत हासिल कर दूर किया कुर्सी का संकट, Jangipura और Shamserganj में भी जीती TMC

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद के लिए हरी झंडी मिल गई है. l TMC Mamata Banerjee wins Bhawanipur bypoll
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद के लिए हरी झंडी मिल गई है. l TMC Mamata Banerjee wins Bhawanipur bypoll
Share on Social Sites

कोलकाता l Kolkata :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister and Trinamool Congress leader Mamata Banerjee) को मुख्यमंत्री पद के लिए हरी झंडी मिल गई है. बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल (BJP candidate Priyanka Tibrewal) भारी मतों से हार गई है. भवानीपुर (Bhawanipur by-election) उपचुनाव में ममता बनर्जी ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है.

ममता बनर्जी ने प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 मतों से हराया है. भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज पूरी हो गई है. कुल 21 राउंड हुए थे. उसके बाद ममता बनर्जी 58 हजार 832 वोटों से जीती है.

Video : Aryaan Khan की बढ़ी मुश्किलें, NCB पूछताछ में हुआ ‘ये’ चौंकाने वाला खुलासा!

पश्चिम बंगाल में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र (Nandigram constituency) से हार गईं थी. तब उन्हें भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने हराया था.

उसके बाद ममता को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर विधायक बनना जरुरी था. इसलिए उनके लिए आज की भवानीपुर सीट जीतना बेहद अहम था. अंत में, उन्होंने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है.

ममता बनर्जी ने बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को बड़े अंतर से हराया है. टिबरेवाल 58,000 से अधिक मतों से पराजित हुए. ममता की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है.

Mumbai में NCB की छापेमारी के बीच LoC पर भारतीय सेना कि बड़ी कार्रवाई, Uri सेक्टर में 30 करोड़ की हेरोइन जब्त

इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी को भवानीपुर से हैट्रिक भी हासिल की है. (Mamata Banerjee has got a hat trick from Bhawanipur) ममता बनर्जी इससे पहले दो बार भवानीपुर सीट से दो बार जीत चुकी है.

See also  UPSC Jobs 2021: यूपीएससी ने DCIO समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगा 7th CPC वेतन

भवानीपुर में हुआ था सबसे कम वोटिंग (The lowest turnout was in Bhawanipur)

चुनाव आयोग (Election Commission)के मुताबिक, भवानीपुर में 53.32 फीसदी मतदान हुआ. मुर्शिदाबाद जिले  (Murshidabad district) में जंगीपुर (Jangipur)में 76.12 फीसदी और शमशेरगंज  (Shamsherganj)में 78.60 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. सबसे कम मतदान भवानीपुर में हुआ था.


Share on Social Sites