दमदार Bajaj Pulsar N250, Pulsar F250 भारत में लॉन्च, जानिए शुरुआती कीमत और क्या है इसमें खास

दमदार Bajaj Pulsar N250, Pulsar F250 भारत में लॉन्च, जानिए शुरुआती कीमत और क्या है इसमें खास l Brand New Bajaj Pulsar N250, Pulsar F250 launched in India
दमदार Bajaj Pulsar N250, Pulsar F250 भारत में लॉन्च, जानिए शुरुआती कीमत और क्या है इसमें खास l Brand New Bajaj Pulsar N250, Pulsar F250 launched in India
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

बहुप्रतीक्षित ब्रांड न्यू बजाज पल्सर 250 (Bajaj Pulsar 250) का इंतजार खत्म हो गया है. नई 250cc बजाज पल्सर रेंज F250 और N250 इन 2 वेरियंट्स में लॉन्च हुई है.

रोडस्टर स्टाइल वाली मोटरसाइकिल (Roadster-Style Motorcycle) नई बजाज पल्सर N250 (Bajaj Pulsar N250) की शुरुआती कीमत लगभग 1.38 लाख रुपये है. वहीं, सेमी-फेयरिंग डिजाइन (Semi-Fairing design) वाली बजाज पल्सर F250 की कीमत 1.40 लाख रुपये है.

ज्यादा एग्रेसिव डिजाइन के साथ आई न्यू पल्सर 250 (New Pulsar 250 with a more aggressive design)

न्यू बजाज पल्सर 250 नेक्ड वेरियंट (New Bajaj Pulsar N250 naked variant) का इंडियन मार्केट में सीधा मुकाबला Yamaha FZ 250 और Suzuki Gixxer 250 से है.

वहीं, नई पल्सर F250 बाइक Suzuki Gixxer SF 250 को टक्कर देगी. नेक्स्ट जेनरेशन Pulsar 250 मौजूदा पल्सर रेंज के मुकाबले ज्यादा एग्रेसिव डिजाइन (Aggressive Design) के साथ आई है. यह वॉल्फ-आइड डिजाइन (wolf-eyed design), LED DRL (Daytime Running Lights) के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स (LED projector headlamps) और नए LED टर्न इंडीकेटर्स (LED turn indicators) के साथ आई है.

नए 249cc इंजन के साथ आई है नई रेंज (New range comes with new 249cc engine)

नई पल्सर 250 में स्प्लिट सीट सेटअप (Split seat setup), मस्कुलर फ्यूल टैंक (Muscular fuel tank) दिया गया है. नई Pulsar 250 बाइक के कुछ स्टायलिंग एलीमेंट्स RS200 से मेल खाते है.

इसलिए Mark Zuckerberg ने बदला Facebook का नाम, ‘यह’ है परदे के पीछे की पूरी कहानी..

नई बजाज पल्सर 250 रेंज में नया 249cc का सिंगल-सिलेंडर (Single-Cylinder), 2-वॉल्व (2-valve), ऑयल कूल्ड इंजन (oil-cooled engine) दिया गया है, जो कि 8,750 rpm पर 24.5PS का पावर और 6,500 rpm पर 21.5Nm का पीक टॉर्क (Peak Torque) जेनरेट करता है. बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स (5 speed gearbox) दिया गया है. स्मूद डाउनशिफ्ट के लिए बाइक में स्लिप एंड असिस्ट क्लच (Slip and assist clutch) दिया गया है.

बाइक में 14 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक (Fuel tank of 14 liters capacity in the bike)

ब्रेकिंग ड्यूटीज (Breaking Duties) के लिए नई बजाज पल्सर 250 में 300mm फ्रंट डिस्क (Front Disc) और 230mm रियर डिस्क ब्रेक्स (Rear Disc Brakes) दिए गए है. मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड के रूप में सिंगल-चैनल ABS (Anti-Lock Braking System) दिया गया है. बाइक के सस्पेंशन मैकेनिज्म में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स (Telescopic front forks) और रियर में निट्ऱॉक्स (Nitrox) के साथ मोनोशॉक यूनिट (Monoshock Unit) दी गई है. बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक (Fuel tank) दिया गया है.

See also  लज्जास्पद! सासऱ्याने लेकीसमान सूनेवरच केला वारंवार बलात्कार; खान्देशातील खळबळजनक घटना

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites