नई दिल्ली l New Delhi :
फेसबुक (Facebook) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) ने गुरुवार (28 अक्टूबर) को घोषणा की कि, वह अपनी कंपनी का नाम बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc.) कर रहे है.
रीब्रांडिंग (Rebranding) के बारे में जुकरबर्ग ने कहा कि, फेसबुक (Facebook) नाम में वह सब कुछ शामिल नहीं है जो कंपनी अब करती है. जुकरबर्ग ने Meta को एक ‘Virtual Environment’ का रूप दे दिया है.
इससे पहले फेसबुक (Facebook) ने घोषणा की, थी वह ऑगमेंटेड (Augmented) और वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality) के लिए अलग से फाइनेंशियल रिजल्ट पब्लिश (Financial Publish Results) करेगा. फेसबुक की इस नई दुनिया Metaverse में लोग वर्चुअल रियलिटी हेडसेट (Virtual Reality Headsets) का उपयोग करके मिल सकते है, काम कर सकते है और खेल सकते है.
Facebook का फिर एक बड़ा ऐलान, बंद होगी ‘ये’ टेक्नोलॉजी, 1 अरब से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा
Facebook के रीब्रांडिंग के बारे में अब तक हम जो जानते है वह यहां दे रहे है (Here’s what we know so far about Facebook’s rebranding) :
Metaverse क्या है? (What is Metaverse?)
Metaverse एक वर्चुअल कंप्यूटर-जनरेटेड स्पेस (Virtual computer-generated space) है, जहां लोग बातचीत कर सकते है. इसमें कई बढ़ते हुए बिज़नेस शामिल है, जैसे वर्चुअल रियलिटी हार्डवेयर ब्रांच ओकुलस (virtual reality hardware brach Oculus) और होरिजन वर्ल्ड (Horizon World), कई वर्चुअल रियलिटी सॉफ़्टवेयर (Virtual Reality Software) जो अभी भी बीटा टेस्टिंग मोड में है.
नया लोगो (New Logo) :
कोई भी कंपनी जब भी अपना नाम बदलती है तो अपने लोगो में भी बदलाव करती है, फेसबुक (Facebook) ने भी ऐसा किया है. फेसबुक के नए लोगों को इनफिनिटी शेप (Infinity Shape) में डिज़ाइन किया गया है, थोड़ा तिरछा, लगभग एक pretzel की तरह.
क्या फेसबुक और अन्य ऐप का नाम बदलेगा? (Will Facebook and other apps be renamed?)
फेसबुक ऐप, जहां यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल्स अपडेट पोस्ट करते है और पसंद दर्ज करते है वह अपना नाम नहीं बदल रहा है. न ही इंस्टाग्राम (Instagram), व्हाट्सऐप (WhatsApp) और फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) का नाम बदला जा रहा है. कंपनी का कॉर्पोरेट ढांचा भी नहीं बदलेगा. लेकिन 1 दिसंबर से इसका स्टॉक एक नए टिकर सिंबल एमवीआरएस (New ticker symbol MVRS) के तहत कारोबार करना शुरू कर देगा.
दमदार Bajaj Pulsar N250, Pulsar F250 भारत में लॉन्च, जानिए शुरुआती कीमत और क्या है इसमें खास
