पार्टी में फर्जी NCB अधिकारियों की रेड, अभिनेत्री ने की सुसाइड, खुदखुशी पर नवाब मलिक ने कह दी यह बात

मुंबई में अभिनेत्री की पार्टी में फर्जी NCB अधिकारियों की रेड, अभिनेत्री ने की सुसाइड, खुदखुशी पर नवाब मलिक ने कह दी यह बात l Bhojpuri Actress Suicide Mumbai
मुंबई में अभिनेत्री की पार्टी में फर्जी NCB अधिकारियों की रेड, अभिनेत्री ने की सुसाइड, खुदखुशी पर नवाब मलिक ने कह दी यह बात l Bhojpuri Actress Suicide Mumbai
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने आप को एनसीबी (Narcotics Control Bureau (NCB) का अधिकारी बता कर लोगों से वसूली करते थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 फरार है.

अंबोली पुलिस जांच में जुटी (Amboli police engaged in investigation)

अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी इलाके (Jogeshwari Area) में भोजपुरी एक्ट्रेस (28) (Bhojpuri Actress) ने प्रताड़ित किए जाने के डर से अपने घर में आत्महत्या कर ली.

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पहले अचानक मौत का मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो पता चला कि, 2 आरोपी सूरज परदेसी और प्रवीण वलिम्वे यह दोनों अपने आपको नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अधिकारी का डर दिखा कर एक्ट्रेस से वसूली करते थे. इसके अलावा भी कई लोगों से ये वसूली करते थे. जांच में पता चला है कि, इन आरोपियों द्वारा अभिनेत्री से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई.

कार्रवाई नहीं करने मांगे थे 40 लाख रुपए (40 lakh rupees were not sought for action)

पुलिस ने बताया कि, जोगेश्वरी (प) में कैप्टन सामंत मार्ग पर हिल पार्क (Hill Park, Captain Samant Marg, Jogeshwari (P) निवासी सलमा उर्फ संजना उर्फ जरा खातून ने बीते गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सलमा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करती थी. जब एक्ट्रेस सांताक्रुज के एक फाइव स्टार होटल में अपने 2 दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी, उस दिन होटल में रेव पार्टी चल रही थी.

उसी दरम्यान ये आरोपी फर्जी एनसीबी अधिकारी बनकर वहां दाखिल हुए थे. उसी समय एक्ट्रेस के साथ गए एक शख्स ने बताया कि इस पार्टी में एनसीबी के अधिकारी पहुंचे है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.

गिरफ्तारी का डर दिखाकार आरोपियों ने कार्रवाई नहीं करने पर एक्ट्रेस और उसके साथ आए लोगों से 40 लाख रुपए की मांग रही थी. यह सौदा बिना किसी समझौते के 20 लाख में तय हो गया.

Maharashtra : पहली बार ‘गे सेक्स रैकेट’ का हुआ भंडाफोड़, ऐसे हुई कारवाई

सुमोटो के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला (Police registered a case under Sumoto)

जांच में यह भी पता चला कि, एक्ट्रेस के साथ पार्टी में आए आरिफ गाजी (Arif Ghazi) नाम के शख्स ने फिरौती की पूरी कहानी रची थी. इस घटना के बाद एक्ट्रेस काफी डर गई और यह सोचने लगी कि, इतना सारा पैसा कहां से लाकर देगी, जिसके चलते एक्ट्रेस ने गुरुवार रात अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 306, 170, 420, 344, 388, 389 ..506 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने साधा एनसीबी पर निशाना (Cabinet minister Nawab Malik targeted NCB in the matter)

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Maharashtra cabinet minister Nawab Malik) ने इस सुसाइड जिक्र करते हुए एनसीबी पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, एनसीबी मुंबई में अपना प्राइवेट आर्मी चलाती है जो इस तरह से आम लोगों को परेशान करते है और उनसे पैसों की मांग करते है. इस मामले में आगे बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, एनसीबी के ऐसे ही कुछ लोगों को जैसे गोसावी और भानुशाली को वे पहले भी बेनकाब कर चुके है.

See also  सारे काही सत्तेसाठीच! राज्यातील सत्तासंघर्षात आता फक्त 'हे' दोनच पर्याय शिल्लक

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites