मुंबई l Mumbai :
‘बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है शुभ दशहरा’. इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 15 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) को दशहरा (Dussehra) है. हिन्दू कैलेंडर (Hindu calendar) के अनुसार दशहरा या विजयादशमी (Vijayadashami) का त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है.
दशहरा के दिन लंका (Lanka) के राजा रावण (King Ravana), भाई कुंभकर्ण (Kumbhakarna) एवं पुत्र मेघनाद (Meghnad) के पुतलों का दहन किया जाता है. देशभर में होने वाली रामलीलाओं का अंतिम दिन भी दशहरा को ही होता है.
रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला दहन के साथ रामलीलाओं का समापन होता है. बंगाल (Bengal), बिहार (Bihar) समेत देश के कई राज्यों में दुर्गा पूजा (Durga Puja) का भी समापन विजयादशमी के दिन होता है, हालांकि मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन मुहूर्त पर निर्भर करता है. आइए जानते है कि, दशहरा पर विजयादशमी पूजा एवं शस्त्र पूजा का मुहूर्त और इसका महत्व क्या है. (Let us know, What is the significance of Vijayadashami Puja and Shastra Puja Muhurta on Dussehra)
दशहरा का महत्व (Importance of Dussehra)
महा भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) ने अपनी पत्नी माता सीता (Mata Sita) का हरण करने वाले लंका के राजा रावण का वध आश्विन शुक्ल दशमी (Ashwin Shukla Dashami) को किया था. (Lord Shri Ram killed King Ravana of Lanka)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भीषण युद्ध के बाद दशमी को रावण का वध हुआ और श्रीराम ने लंका विजय प्राप्त की, इसलिए इस दिन को विजयादशमी या दशहरा (Vijayadashami or Dussehra) के रुप में मनाया जाता है.
वहीं, मां दुर्गा (Maa Durga) ने महिषासुर (Mahishasura) के साथ 10 दिनों तक भीषण संग्राम किया और आश्विन शुक्ल दशमी (Ashwin Shukla Dashami) को उसका वध कर दिया. इस वजह से भी उस दिन को विजयादशमी के रुप में मनाया जाने लगा. ये दोनों ही घटनाएं बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है.
आप सभी गुणीजनों को 'टीम इ खबरबात' की ओर से दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं..!!
.
.
Visit https://t.co/bCNvGE37lT for latest updates!!#VijayaDashami #msgofaadiramondussehra #विजयादशमी #दशहरा #Ravana #Dasara #LatestNews #BREAKING #HindiNews #eKhabarbat #Dasara2021 #Dasara2021 pic.twitter.com/YBVJ3hGxs3— इ खबरबात l eKhabarbat (@ekhabarbat) October 15, 2021
विजयादशमी 2021 शस्त्र पूजा मुहूर्त (Vijayadashami 2021 Shastra Puja Muhurta)
अपने देश में विजयादशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजा (Weapon Worship) की भी परंपरा है. इस वर्ष विजयादशमी पर शत्र पूजा के लिए विजय मुहूर्त दोपहर 02:02 बजे से दपेहर 02:48 बजे तक है. इस मुहूर्त में आप शस्त्र पूजा कर सकते है. सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog) में भी कर सकते है.
दशहरा 2021 तिथि (Dussehra 2021 tithi)
हिन्दू कैलेंडर (Hindu calendar) के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी का प्रारंभ 14 अक्टूबर को शाम 06:52 बजे से हो हुआ है, जो आज 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शाम 06:02 बजे तक है. ऐसे में दशहरा या विजयादशमी का पावन पर्व आज 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
बहुचर्चित OnePlus 9RT स्मार्टफोन लॉन्च, ‘इस’ कीमत में मिलेंगे ‘ये’ जबरदस्त फीचर्स
