मुंबई l Mumbai :
शेयर बाजार (Stock Market) ने आज मंगलवार (19 अक्टूबर) को एक और शानदार इतिहास रचते हुए एक नई ऊंचाई पर खुला है. बीएसई (Bombay Stock Exchange Ltd. (BSE) का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 390.89 अंकों की उछाल के साथ 62,156.48 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी (Nifty) भी नए रिकॉर्ड 18,602.35 के साथ कारोबार की शुरुआत की है.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 289.17 अंकों के फायदे के साथ 62,054.76 के स्तर पर था, जबकि 80.55 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी (Nifty)18,557.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC)के शेयर में तगड़ी तेजी का सिलसिला आज भी जारी है. पिछले 5 सत्रों में यह करीब 30 फीसद चढ़कर 6284 रुपये पर पहुंच गया है. एनएसई (NSE) पर आज 6140.30 रुपये पर खुला और साढ़े नौ बजे तक 6334 के स्तर को भी टच कर गया.

शुरुआती कारोबार में निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में एलएंडटी (L&T), विप्रो (Wipro), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर थे. अगर टॉप लूजर की बात करें तो आईटीसी (ITC), एस्कार्ट्स मोटर्स (Escorts Motors), अल्ट्राटेक (UltraTech), आईओसी (IOC) और टाइट (Tight) जैसे स्टॉक्स थे.
कल (सोमवार) का हाल:सात कारोबारी सत्रों में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 12.49 लाख करोड़ रुपये बढ़ी (Yesterday (Monday): Investors’ wealth increased by Rs 12.49 lakh crore rapidly in seven trading sessions)
..और RBI ने SBI पर ठोक दिया पुरे 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, ‘ये’ है पूरा मामला
शेयर बाजार में सोमवार (18 अक्टूबर) को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 12.49 लाख करोड़ रुपये बढ़ी. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 459.64 अंक यानी 0.75 प्रतिशत के लाभ से 61,765.59 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 61,963.07 अंक तक चला गया.
