मुंबई l Mumbai :
भारत समेत दुनिया में कोविड-19 (Covid-19) का असर कम हुआ है, लेकिन अभी तक ये वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और इसका खतरा अब भी बना हुआ है. कोरोना संक्रमितों की संख्या पहले के मुकाबले कम हुई है लेकिन अब भी हर दिन कोरोना के नए केस सामने आ रहे है.
इस बीच आज मरीजों में एक नाम फिल्म अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर (Film Actress and Shiv Sena leader Urmila Matondkar) का भी जुड़ गया है. (Bollywood actress Urmila Matondkar tests positive for Covid-19)
उर्मिला ने खुद ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी (Urmila herself tweeted this information)
उर्मिला मातोंडकर कोरोना संक्रमित हो गई है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी है. उर्मिला ने ट्विटर (Twitter) पर लिखा है की, “मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं. मैं ठीक हूं और घर पर आइसोलेट हूं. मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि, वे तत्काल अपनी जांच करवाएं. आप सभी लोगों से यह भी अनुरोध है कि दीपावली के दौरान अपना ध्यान रखें”
ख्याल रखने की सलाह दे रहे फैन्स (Fans advising to take care)
उर्मिला के इस ट्वीट पर उनके फैन्स और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स (Social media users) रिएक्ट कर रहे है. एक ओर जहां फैन्स एक्ट्रेस को अपना ख्याल रखने और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, जब सितारे नहीं बच पा रहे तो हमें तो अधिक ध्यान रखने की जरूरत है. वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे है.
I've tested positive for #COVID19
I'm fine n have isolated myself in home quarantine. Requesting everyone who came in contact with me to get tested immediately.
Also humbly request all you lovely people to take care of yourselves during the Diwali festivities 🙏😇— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) October 31, 2021
