अफ्रीका l Africa :
अफ्रीकी देश इथियोपिया (Ethiopia, Africa) में खुनी हिंसा लगातार बढ़ रही है. यहां के तिग्रे क्षेत्र में आधी रात को शरणार्थी शिविर पर अचानक हवाई हमला किया गया. जिसमें करीब 56 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हुए है. इनमें मासून बच्चे भी शामिल है (Tigray Camp Attack). इस बात की जानकारी प्रत्यदर्शियों के हवाले से दो राहतकर्मियों ने दी है.
केंद्र सरकार (Central Government) की फाइटिंग तिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (Tigre People’s Liberation Front (TPLF) पार्टी के प्रवक्ता गेटाचेव रेडा ने कल शनिवार (08 जनवरी) को एक ट्वीट में कहा कि, प्रधानमंत्री अबी अहमद (Prime Minister Abiy Ahmed) ने सैनिकों ने डेडेबिट में विस्थापित लोगों के शिविर पर ड्रोन से हमला किया, जिसमें 56 निर्दोष लोगों की मौत हो गई.
राहतकर्मियों ने पहचान जाहिर ना करने की शर्त पर बताया कि, शुक्रवार (07 जनवरी) देर रात ये हमला डेडेबिट में हुआ था. जो इरिट्रिया सीमा के पास के क्षेत्र के उत्तर पश्चिम में स्थित है (Ethiopia Crisis Reason). वहीं सैन्य प्रवक्ता कर्नल गार्नेट अडाने (Military spokesman Colonel Garnet Adane) और सरकार के प्रवक्ता लिगेसी तुलु (Government spokesman Legacy Tulu) ने अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा है.
प्रधानमंत्री के प्रवक्ता (Prime Minister’s spokesperson) ने भी स्थानीय मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया. इससे पहले भी सरकार ने विद्रोही बलों के खिलाफ 14 महीनों तक चले संघर्ष में आम नागरिकों की मौत की बात से इनकार कर दिया था.
PanAfricanism for #Ethiopians killing civilians , starving childrens, and blocking humanitarian access and medicine to #Tigray #NoFlyZoneInTigray@SecBlinken @USUN @JosepBorrellF @EUatUN @NorwayUN pic.twitter.com/Cgt8iM3oOI
— Axumawit🦋 (@Mekdishaa) January 8, 2022
