गौरव की बात : सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया के नाम पर रखा स्कूल का नाम

Share on Social Sites

नयी दिल्ली l New Delhi :

दिल्ली सरकार ने हालही में हुए टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को सम्मानित करते हुए दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है।

सिसोदिया ने ओलंपियन रवि दहिया को सम्मानित करते हुए कहा कि, दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रवि दहिया आज अपनी मेहनत और लगन से देश के यूथ आइकॉन बन चुके हैं। रवि दहिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय से पूरी की थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारे लिए ये बेहद गर्व की बात है, हमारे स्कूल से पढ़कर निकला एक बच्चा देश के लिए ओलम्पिक मेडल जीत कर ला रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में रवि दहिया का एक बड़ा पोट्रेट भी लगाया जाएगा ताकि उसे देखकर बच्चे प्रेरित हो। ये बच्चों का हौसला बढ़ाने का काम भी करेगा।

See also  Maharashtra TET 2021: परीक्षा में धांधली करने का आरोप, MSCE कमिश्नर गिरफ्तार

दिल्ली सरकार ने अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मदद के लिए के लिए तीन स्तर पर स्कीम शुरू की है| पहले स्तर पर 14 साल तक के खिलाडियों को दो लाख, दूसरे स्तर पर 17 साल तक के खिलाडियों को तीन लाख और तीसरे स्तर पर 17 साल से बड़े खिलाडियों को उनके प्रशिक्षण के दौरान 16 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है।

रवि दहिया ने कहा कि, ओलम्पिक मेडल लाने में दिल्ली सरकार का बड़ा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उनकी मदद तब से कर रही है जब वे ओलंपिक के लिए चयनित भी नहीं हुए थे। कोरोना के समय जब सब जगह लॉकडाउन था तब भी दिल्ली सरकार ने मेरी ट्रेनिंग नहीं रुकने दी। दिल्ली सरकार ने मिशन एक्सीलेंस के तहत रवि दहिया को उनके ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनिंग, कोच और अन्य स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स के लिए सहायता दी थी।

See also  Dearness Allowance Hike : आनंदवार्ता आलीच; केंद्र सरकारी कर्मचाऱ्यांच्या महागाई भत्त्यात बंपर वाढ

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites