Maharashtra School Reopening : महाराष्ट्र में स्कूल खोलने के लिए जारी हुए दिशा निर्देश, ‘इन’ बातों का रखना होगा खास ख्याल

महाराष्ट्र में स्कूल खोलने के लिए जारी हुए दिशा निर्देश, 'इन' बातों का रखना होगा खास ख्याल l Maharashtra School Reopening
महाराष्ट्र में स्कूल खोलने के लिए जारी हुए दिशा निर्देश, 'इन' बातों का रखना होगा खास ख्याल l Maharashtra School Reopening
Share on Social Sites

Mumbai l मुंबई :

महाराष्ट्र राज्य के ग्रामीण इलाकों (Rural Area) में कक्षा पहली से चौथी और शहरी इलाकों (Urban Area) में कक्षा पहली से सातवीं तक को ऑफलाइन मोड (Offline Mode) में फिर से शुरू करने से पहले शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों का पूर्ण रूप से टीकाकरण होने समेत कई दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा.

राज्य में प्राथमिक विद्यालय परिसर (Primary School Premises) में फिजिकल क्लास कोरोना महामारी के मार्च, 2020 में दस्तक देने के बाद पूरी तरह से बंद है.

राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने (Director of State Health Services) सभी जिलों और निकायों के स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखे पत्र में विद्यालयों में कोविड-19 (Covid-19) उपयुक्त व्यवहार में छह फुट की सामाजिक दूरी, अनिवार्य तौर पर मास्क (Mask) पहनना और हाथ धोने जैसे नियमों का पालन होना अनिवार्य किया है.

दिशानिर्देश में कहा गया है कि, विद्यार्थियों को हाथ धोने (Wash Hand), मुंह और नाक को छींकते या खांसते समय रूमाल (cover mouth and nose with handkerchief) या टिशू पेपर से ढंकने के बारे में बताना चाहिए. (Use Of Tissue paper while sneezing or coughing)

Delta Variant से 6 गुना ताकतवर है Omicron Variant, ‘इन’ लक्षणों को भूल कर भी ना करें नजरअंदाज

एक दिसंबर से फिर से खुलने है स्कूल (Schools to reopen from December 1 2021)

दिशानिर्देश में कहा गया कि, विद्यालयों में मास्क (masks) और सैनिटाइजर (sanitizers) की पर्याप्त खेप मौजूद होनी चाहिए. वहीं यह भी कहा गया कि, अगर किसी विद्यार्थी में संक्रमण के लक्षण दिखें तो उसके साथ भेदभाव न किया जाए और तत्काल उसके पेरेंट्स को सूचना दी जाए तथा इस बीच उसे एक अलग कमरे में बैठाया जाना चाहिए.

आपको बता दे कि, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल (Maharashtra Cabinet) ने पिछले सप्ताह गुरूवार (25 नवंबर) को राज्य के ग्रामीण इलाकों (Rural Area) में पहली से चौथी और शहरी इलाकों में पहली से सातवीं तक की कक्षाओं को 01 दिसंबर 2021 से विद्यालय परिसर में फिर से खोलने का निर्णय लिया था.

See also  दुधाच्या ट्रकचा आणि टेम्पोचा भीषण अपघात, 5 जणांचा जागीच मृत्यू : खान्देशातील दुर्दैवी घटना

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites