मुंबई l Mumbai :
सभी रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. (Good news for all Railway Passengers) अब आप मूल रेलवे स्टेशन की बजाय किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते है. इसके लिए रेलवे आपसे कोई जुर्माना (Fine) वसूल नहीं करेगी. फ़िलहाल बोर्डिंग स्टेशन (Boarding Station) बदलने के लिए आपको अपने टिकट में बाकायदा बदलाव करवाना पड़ता है, नहीं तो आप पर जुर्माना लग सकती है.
बुक टिकट में बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन (Boarding stations can be converted into booked tickets)
कई बार यात्रियों को अचानक ही किसी कारण बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जरूरत पड़ जाती है. जैसे- बोर्डिंग स्टेशन का यात्री की पहुंच से काफी दूर होने की वजह से ट्रेन के छूटने का डर भी रहता है. इसलिए अगर ट्रेन, यात्री की पहुंच के करीब स्टेशन (near by railway station) पर रुककर जाती है तो यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन रिवाइज कर सकता है.
IRCTC यात्रियों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देता है. IRCTC की ये सुविधा उन सभी यात्रियों के लिए है जिन्होंने ट्रेन टिकट की बुकिंग ऑनलाइन की है, न कि ट्रैवल एजेंट्स के जरिए और न पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के जरिए. इसके अलावा बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव VIKALP ऑप्शन के PNRs में नहीं किया जा सकता है.
ट्रेन छूटने के 24 घंटे के अंदर करना होगा बदलाव (Changes will have to be made within 24 hours of train departure)
जो भी यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करना चाहते है उन्हें ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले ऑनलाइन बदलाव करना होगा. लेकिन मुसाफिरों को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यात्री अगर एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल देता है तो वो ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन (Original Boarding Station) से ट्रेन नहीं पकड़ सकता है.
याद रखे कि, अगर यात्री बोर्डिंग स्टेशन में बिना बदलाव किए दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ता है तो उसे पेनल्टी के साथ साथ बोर्डिंग प्वाइंट और रिवाइज्ड बोर्डिंग प्वाइंट के बीच किराए का अंतर भी देना होगा. IRCTC के नियमों के मुताबिक-बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव सिर्फ एक बार किया जा सकता है, इसलिए जब भी बदलाव करें पूरी तरह से आश्वस्त रहे. अब जानिए IRCTC से बुक किए गए ऑनलाइन टिकट में कैसे आप बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकते है.
378 दिन बाद ऐतिहासिक ‘किसान आंदोलन’ खत्म, ‘इस’ तारीख से खाली हो जायेंगे सभी बॉर्डर
जानिए बोर्डिंग स्टेशन बदलने का आसान तरीका (Know the easy way to change boarding station)
-
सबसे पहले आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं.
-
लॉग-इन (Login) और पासवर्ड डालिए (Password) और फिर ‘Booking Ticket History’ में जाएं.
-
अपनी ट्रेन को सेलेक्ट करिए और ‘Change Boarding Point’ पर जाएं.
-
एक नया पेज खुलेगा, ड्रॉप डाउन में उस ट्रेन के लिए नया बोर्डिंग स्टेशन चुनें.
-
नया स्टेशन चुनने के बाद सिस्टम कंफर्मेशन (system confirmation) मांगेगा. अब आप ‘OK’ पर क्लिक करें.
-
बोर्डिंग स्टेशन बदलने का एक SMS आपको मोबाइल पर आएगा.
