100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh) के और भी फसते जाने की संभावना है. प्रवर्तन निदेशालय ईडी (Encroachment Directorate ED) ने मामले में विशेष अदालत में दो चार्जशीट दाखिल की हैं, जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.
निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Suspended police officer Sachin Waze) ने देशमुख के सचिव को 16 बैग भर के पैसे दिए है. चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि, एक बार नहीं बल्कि दो बार पैसे दिए है. ऐसे में देशमुख की मुश्किलें और बढ़ सकती है.
ED ने स्पेशल कोर्ट में दो चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले बातें सामने आयी है. दोनों आरोप पत्र अनिल देशमुख के निजी और सरकारी पीए संजीव पलांडे (Anil Deshmukh’s personal and government PA Sanjeev Palande) और कुंदन शिंदे (Kundan Shinde) के खिलाफ दायर किए गए है.
चार्जशीट के मुताबिक, अनिल देशमुख के गृह मंत्री रहते हुए सचिन वाजे ने कुंदन शिंदे को दो बार पैसे से भरे 16 बैग दिए थे. (Sachin Waze had twice given 16 bags full of money to Kundan Shinde when Anil Desmukh was home minister) चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि, पहली बार सह्याद्री गेस्ट हाउस (Sahyadri Guest House) के बाहर और दूसरी बार राजभवन (Raj Bhavan) के बाहर 4 करोड़ 60 लाख रुपये दिए गए थे.
जनवरी से फरवरी 2021 के बीच वाजे ने देशमुख के इशारे पर ऑर्केस्ट्रा बार के मालिक से करीब 64 करोड़ रुपये वसूल किए थे. पता चला है कि, यह पैसा मुंबई पुलिस के जोन 1 और जोन 7 (Zone 1 and Zone 7 of Mumbai Police) से वसूला गया था. इस बात से महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप मच गया है.
इतना पैसा कहां निवेश किया गया ? (Where did invest the money?)
चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि, पैसा कहां लगाया गया है. कहा जाता है कि, पैसे को रिलायबल फाइनेंस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, वी ए रियल कोन प्राइवेट लिमिटेड, उत्सव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड और शीतल लीजिंग एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (Reliable Finance Corporation Pvt Ltd, VA Real Cone Pvt Ltd, Utsav Security Pvt Ltd and Shital Leasing and Finance Pvt Ltd.) में निवेश किया गया था. बाद में पता चला कि, यह पैसा विभिन्न बैंकों से श्री साईं शिक्षण संस्था ट्रस्ट (Shri Sai Shikshan Sanstha Trust) को ट्रांसफर किया गया था.
शैक्षणिक संस्थान में बेनामी लेनदेन (illegal transactions in the educational institution)
ED ने श्री साईं शिक्षण संस्थान के प्रबंधन से भी पूछताछ की, ED के सामने चौंकाने वाली जानकारी आई है. ये बेनामी लेनदेन 2013 से ED के हाथ लगे है. यह भी खुलासा हुआ कि, देशमुख के परिवार का एक सदस्य इस काले धन को सफ़ेद धन कर रहा था.
आयकर विभाग की छापेमारी (Income tax department raids)
इस बीच एक बार फिर देशमुख के घर पर छापेमारी की गई है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह 11.30 बजे छापेमारी की. आयकर विभाग ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh) के नागपुर, मुंबई के साथ-साथ उनके कॉलेजों पर भी छापा मारा है.
नागपुर का आवास, नागपुर जिले के कटोल स्थित आवास, मुंबई में ज्ञानेश्वरी आवास, एनआईटी कॉलेज में आयकर विभाग ने छापेमारी की. (Residence in Nagpur, residence at Katol in Nagpur district, Dnyaneshwari residence in Mumbai, NIT College were raided by the Income Tax Department) अनिल देशमुख फिलहाल नागपुर में नहीं है.
इससे पहले ED और CBI दो बार छापेमारी कर चुकी है. अब, दिल्ली और मुंबई में आयकर अधिकारियों ने एक जांच शुरू की है.