Video : ‘सनी लियोनी जी, 3 दिन में माफी मांगे, वरना…’, गाने को देख भड़के MP के गृह मंत्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ''मधुबन में राधिका नाचे''को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है l Madhuban Mein Radhika Nache Re
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ''मधुबन में राधिका नाचे''को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है l Madhuban Mein Radhika Nache Re
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Bollywood actress Sunny Leone) का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ”मधुबन में राधिका नाचे” (Madhuban Mein Radhika Nache Re) को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. सनी लियोनी और गाने के मेकर्स पर हिन्दू धर्म (Hindu religion) की भावनाओं को आहात करने का आरोप है. इस गाने को सिंगर कनिका कपूर (Singer Kanika Kapoor) ने गाया है.

अयोध्या के साधूं-संतों ने भी सनी लियोनी के इस गाने पर आपत्ति जताई है. अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सनी लियोनी पर भड़क गए है. एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने रविवार (26 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनी लियोनी को माफी मांगने को कहा है.

सनी लिऑनीला ‘टफ’ देण्यासाठी आणखी एका ‘पॉर्न स्टार’ची बॉलिवूडमध्ये एंट्री

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि, ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना हिंदुओ की भावना को आहत करने वाला है. नरोत्तम मिश्रा ने 3 दिनों के भीतर गाने को यूट्यूब (YouTube) से हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने एफआईआर की धमकी दी है.

https://www.instagram.com/p/CX8bJZpvKi9/

22 दिसंबर को रिलीज हुआ ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना (Song ‘Madhuban Mein Radhika Naache’ released on December 22)

‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने का वीडियो 22 दिसंबर को रिलीज किया गया है. संगीत वीडियो को सारेगामा म्यूजिक (Saregama Music) द्वारा जारी किया गया था और इसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती (Arindam Chakraborty) ने अपनी आवाज दी है. गाने में डांस करते हुए सनी लियोनी नजर आ रही है. इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने 1960 की फिल्म कोहिनूर (film Kohinoor) के लिए गाया था.

‘सनी लियोनी के पास 3 दिनों का वक्त है, माफी मांगे नहीं तो…’ (Sunny Leone has 3 days to apologize or else)

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (26 दिसंबर) को ट्वीट किया. नरोत्तम मिश्रा ने लिखा, ”कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे है. ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है. मैं सनी लियोनी जी और शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि, समझें और संभलें. अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे.”

‘अश्लील’ डांस कर सनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहीं’ (Sunny is hurting religious sentiments by dancing obscene)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में पुजारियों ने भी सनी लियोन के “मधुबन में राधिका नचे” गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. पुजारियों का कहना है कि, सनी लियोनी “मधुबन में राधिका नचे” गाने पर “अश्लील” डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हूं.

समाचार एजेंसी के अनुसार, वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा, “अगर सरकार अभिनेत्री (सनी लियोनी) के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे.”

https://www.instagram.com/p/CXxo7FUjCsX/

See also  Video : 'मान’ गये उस्ताद! पहिल्याच कॅबिनेटमध्ये 25 हजार पदे भरण्याचे Bhagwant Mann यांचे आदेश

‘सनी लियोनी को भारत में रहने की अनुमति नहीं दें…’ (Don’t allow Sunny Leone to live in India)

वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज (Saint Naval Giri Maharaj of Vrindavan) ने कहा कि, वह कोर्ट से मांग करेंगे कि, सनी लियोनी को भारत में तब तक रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि, वह अपना गाना यू-ट्यूब से हटा नहीं लेतीं और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती.

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक (Mahesh Pathak, national president of Akhil Bharatiya Teerth Purohit Mahasabha) ने कहा है कि, सनी लियोनी अपने गाने को “अपमानजनक तरीके से” पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है.

महाराष्ट्राच्या ‘आमदार निवास’ मध्ये शिरली Sunny Leone


Share on Social Sites