मुंबई l Mumbai :
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) यानी एसबीआई (SBI) के कस्टमर है तो आपके लिए बहोत ही जरूरी सूचना है. आज शनिवार (11 दिसंबर) को आप एक निश्चित अवधि के लिए एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं (SBI Internet Banking services) का उपयोग नहीं कर पाएंगे.
बता दें, इन दो दिनों के लिए बैंक की शाखाएं भी बंद होंगी. आज (शनिवार) को सेकेंड सैटरडे (Second Saturday) और कल (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश है.
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं (SBI Internet Banking service) के यूजर निर्धारित रखरखाव गतिविधियों के कारण शनिवार और रविवार को कुल 300 मिनट की अवधि के लिए इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), योनो (YONO), योनो लाइट (YONO Lite), यूपीआई (UPI) जैसी विभिन्न सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे.
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better Banking experience. pic.twitter.com/LZsuqO2B0D
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) December 10, 2021
SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (SBI Official Twitter handle) पर ट्वीट किया, “हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते है कि, वे हमारे साथ रहें क्योंकि, हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते है.
इसने आगे कहा, “हम शनिवार (11 दिसंबर 2021) को रात्रि 23:30 बजे से 4:30 बजे (300 मिनट) तक प्रौद्योगिकी उन्नयन का कार्य करेंगे. इस अवधि के दौरान, INB / Yono / Yono Lite / Yono Business / UPI अनुपलब्ध होगा. हमें असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि, आप हमारे साथ रहें.”
हालांकि, इससे एसबीआई के करोडो यूजरर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
Big News : आपके बैंक में ‘इन’ दो दिन होगी हड़ताल, जल्दी निपटा ले जरुरी काम
