दिल दहला देने वाली वारदात; 2500 रुपये की खातिर बेटे ने किया पिता का मर्डर

Share on Social Sites

झारखंड l Jharkhand :

राज्य के गुमला में एक बेटे ने 2500 रुपये के लिए अपने पिता को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. बेटे ने एक कुदाल से अपने पिता को काट कर उसकी हत्या कर दी. कत्ल करके वहां से भाग पाता, गांव वालोंने उसे दबोच लिया गया.

हत्या की यह वारदात गुमला (Gumla) के थाना क्षेत्र की है. जहां गिडरा गांव (Gidra Village) में सुबह 4 चार बजे बेटेने अपने ही पिता को कुदाल से काटकर मौत की नींद की सुला दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी महादेव उरांव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस के मतुबाकि, आरोपी महादेव के पिता बहुरा उरांव ने एक जमीन बेची थी. जिसकी एवज में उसे 5200 रुपये मिले थे. जिसमें पिता-पुत्र दोनों का हिस्सा था. बेटे को 2500 रुपये मिलने थे. बुधवार (18 अगस्त) की अल सुबह 4 बजे बहुरा उरांव की इकलौते बेटे महादेव उरांव से पैसों को लेकर नोकझोंक हुई.

See also  नाशकात RTI कार्यकर्त्यावर गोळीबार; भररस्त्यात थरार

इस बात बेटा महादेव आक्रोशित हो गया कि, उसने कुदाल से काटकर पिता की हत्या कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी महादेव उरांव को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. सदर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर बहुरा की लाश कब्जे में ली और उसे जांच के लिए भेज दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मानें तो महादेव ने नशे की हालत में पिता की हत्या कर दी. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


Share on Social Sites