मुंबई l Mumbai :
क्या आपको कभी ये खयाल आया है कि, आपके इस दुनिया से अलविदा लेने के बाद आपके गूगल (Google) और ऐपल (Apple) के क्लाउड सर्विस (Cloud Service) पर सेव हुए डेटा का क्या होगा? इसके बारे में खुद गूगल ने भी सोचा है और इसका एक फीचर प्रदान करता है जो हमें ये तय करने की अनुमति देता है कि, कब हमारे अकाउंट को इनएक्टिव माना जाना चाहिए और बाद में हमारे गूगल डेटा (Google data) के साथ क्या किया जाए.
अगर आप गूगल (Google) की सर्विस जैसे जी-मेल (Gmail), सर्च (Search), या गूगल फोटो (Google Photo) जैसी Google सेवाओं का इस्तेमाल करते है, या अगर आपके पास सिर्फ एंड्राइड स्मार्ट फोन (Android Smartphone) फोन है, तो गूगल के पास आपके या आपकी आदतों के बारे में बहुत सारा डेटा है. कुछ लोग पेमेंट करने के लिए अपने बैंक कार्ड की डिटेल (Bank card details) और Google पे जैसे ऐप्स भी सेव करके रखते है.
हमारे गूगल अकाउंट (Google Account) की इन सभी संवेदनशील जानकारियों के लिए हमें अपने Google account के डेटा के लिए एक प्लान बनाने की आवश्यकता होती है. क्योंकि हो सकता है कि, हम सब कुछ किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहें जो हमारे बाद इस पर ध्यान दे सके.
कैसे सेफ रखें अपना डेटा (How to keep your data safe)
जानते है अपने डेटा को कैसे सुरक्षित रखा जाए. जब कोई व्यक्ति महीनों तक अपने Google खाते का उपयोग नहीं करता है, तो वह निष्क्रिय हो जाता है. मूल रूप से जब Google को लंबे समय तक किसी खाते में कोई गतिविधि नहीं मिलती है, तो वह अपने आप निष्क्रिय हो जाता है.
हालांकि, Google अब आपको यह तय करने देता है कि, उसे कब आपके खाते को निष्क्रिय माना जाना चाहिए और उसके साथ क्या होना चाहिए और डेटा निष्क्रिय (Data Deactivated) होने के बाद उसका क्या करना चाहिए.
Google यूज़र्स को एक अति विश्वसनीय व्यक्ति के साथ खाता और उसका डेटा शेयर करने का ऑप्शन भी देता है. या वे Google से ये भी कह सकते है कि, खाता निष्क्रिय होने पर उसे हटा दिया जाए. एक अच्छा फीचर ये है कि, Google यूज़र को खाते को निष्क्रिय मानने के लिए अडिशनल वेटिंग पीरियड (Additional Waiting Period) निर्धारित करने की अनुमति देता है. यूज़र्स अधिकतम 18 महीने तक चुन सकते है.
बहुचर्चित OnePlus 9RT स्मार्टफोन लॉन्च, ‘इस’ कीमत में मिलेंगे ‘ये’ जबरदस्त फीचर्स
कैसे करे इस सुविधा एक्टिव (How to activate this feature)
-
इस सुविधा को मैनेज करने के लिए आप myaccount.google.com/inactive पर जा सकते है. नोट करें कि, सबसे प्रामाणिक और ज़रूरी बात ये है कि, आप अपने पासवर्ड (Password) को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शेयर कर रहे है जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते है.
-
एक बार जब आप ऊपर दिए गए लिंक पर जाते है, तो आपको सबसे पहले निष्क्रियता, ईमेल आईडी (Email ID), फोन नंबर (Phone Number) और अन्य विवरणों के लिए प्रतीक्षा अवधि दर्ज करनी होगी.
-
इसके बाद, Google आपको अधिकतम 10 लोगों को चुनने का विकल्प देगा, जिन्हें आप सूचित करना चाहते है जब आपका Google खाता निष्क्रिय हो जाता है और अब आप खाते का इस्तेमाल नहीं कर रहे है.
