Monsoon 2021 : महाराष्ट्र राज्य में 36 बांध ओवरफ्लो

Monsoon 2021 : महाराष्ट्र राज्य में 36 बांध ओवरफ्लो l 36 dams overflow in the state of Maharashtra
Monsoon 2021 : महाराष्ट्र राज्य में 36 बांध ओवरफ्लो l 36 dams overflow in the state of Maharashtra
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

गुलाब चक्रवात (Gulab Cyclone) ने महाराष्ट्र राज्य में तहलका मचा दिया है. इस चक्रवात का असर राज्य के मराठवाड़ा (Marathwada) और विदर्भ (Vidarbha) जैसे सूखा प्रभावित इलाकों में देखा गया है.

चक्रवात से करीब 11 लाख हेक्टर कृषि भूमि नष्ट हो गई है और खड़ी फसलें भी नष्ट हो गई है. हालांकि दूसरी और मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र राज्य के 36 से ज्यादा बांधों में पानी का भंडार 100 फीसदी तक पहुंच गया है. (due to heavy rains, water reserves of more than 36 dams in the state of Maharashtra have reached 100 percent) जिसने अगले साल तक की पानी की चिंता मिटा दी है.

Ahmednagar : भंडारदरा बांध ओवर फ्लो, पर्यटकों में उत्साह, देखें Video

कई वर्षों में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में बांधों में जल संग्रहण 100 प्रतिशत तक बढ़ गया है. जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) के अनुसार राज्य के 3 हज़ार 267 बांधों में जल संग्रहण 83 फीसदी तक पहुंच गया है. (Water storage in 3 thousand 267 dams of the state has reached 83 percent)

See also  Nashik Municipal Election 2022 : निवडणुकीचा धुराळा उडणार; नाशिक महापालिकेची 'अशी' असेल प्रभाग रचना

कोंकण (Konkan) क्षेत्र में 95.05 प्रतिशत, अमरावती (Amravati) में 85.03 प्रतिशत, औरंगाबाद (Aurangabad) मंडल में 76.12 प्रतिशत, नागपुर (Nagpur) मंडल में 78.18 प्रतिशत, नासिक (Nasik) में 80.43 प्रतिशत और पुणे (Pune) में 87.75 प्रतिशत है. मराठवाड़ा (Marathwada) के बांधों में 95% से अधिक जल भंडार है.

Gulab Cyclone : Maharashtra में चार जिलों के लिए Yellow Alert, भारी बारिश की चेतावनी


Share on Social Sites