Ahmednagar : भंडारदरा बांध ओवर फ्लो, पर्यटकों में उत्साह, देखें Video

अहमदनगर का भंडारदरा बांध, जो जिले के कृषि के लिए महत्वपूर्ण है और राज्य भर में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, भंडारदरा बांध 100 प्रतिशत भर गया है. आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई है.
Share on Social Sites

अहमदनगर l Ahmednagar :

अहमदनगर जिले का भंडारदरा बांध, जो जिले के कृषि के लिए महत्वपूर्ण है और राज्य भर में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, वो रविवार (12 सितंबर) को 100 प्रतिशत भर गया है. आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई है. (Ahmednagar’s Bhandardara dam was 100 percent full on Sunday (September 12). It has been officially announced)

बांध से नदी में पानी छोड़ना भी शुरू कर दिया है. इस साल रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बांध भरने में काफी देरी हुई है.

हालांकि बुधवार से अहमदनगर के भंडारदरा, घाटघर, रतनवाड़ी, पंजरे और वाकी (Bhandardara, Ghatghar, Ratanwadi, Panjre and Waki ​) इलाकों में बारिश तेज हो गई थी.

भंडारदरा बांध (Bhandardara Dam) बड़ी संख्या में महाराष्ट्र (Maharashtra) सहित अन्य राज्य के पर्यटकों को आकर्षित करता है. हालांकि वर्तमान में कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी है. लेकिन कल रविवार को बांध क्षेत्र में काफी भीड़ देखने को मिली.

सुबह करीब 11 बजे बांध पर मौजूद पर्यटकों ने उस पल को देखा जब बांध पूरा भर गया था. बांध क्षेत्र में बारिश अभी भी जारी है और मौसम काफी सुहाना है. बांध से पानी छोड़ा जा रहा है इसलिए प्रशासन ने नदी के किनारे वाले गांवों और पर्यटकों को एहतियाती निर्देश जारी किए हैं.

See also  Dhule : 'त्या' खून प्रकरणात बापासह दोन मुलांना जन्मठेपेची शिक्षा; शिंदखेडा तालुक्यातील घटना

https://www.facebook.com/eKhabarbat/videos/2419453481524493

बांध भरने के बाद स्पिलवे गेट (Spillway gate) खोल दिया गया और पावर स्टेशन से 2436 क्यूसेक 830 क्यूसेक की गति से पानी बहने लगा है. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं राष्ट्रवादी नेता अशोक भांगरे (nationalist leader Ashok Bhangre) ने जल पूजन कर जलाशय में साड़ी चोली श्रीफल अर्पित की. सरपंच दिलीप भांगरे (Sarpanch Dilip Bhangre) एडवोकेट अनिल अरोटे (Advocate Anil Arote) उपस्थित थे.

इस दौरान मौजूद सैलानियों ने खुशी जाहिर की. कई लोगों ने बांध भरने के क्षण को देखकर संतोष व्यक्त किया. बांध से पानी छोड़े जाने से दोनों बिजली परियोजनाएं पूरी क्षमता से शुरू हुए है. वाकी जलाशय से पानी छोड़े जाने से कृष्णावंती नदी (Krishnavanti river) में बाढ़ आ गई है. इसलिए रंधा वॉटरफॉल (Randha Waterfall) पूरी गति से बह रहा है.

जल संसाधन विभाग के अभिजीत देशमुख (Abhijit Deshmukh of the Water Resources Department) ने विश्वास जताया कि, जल्द ही निलवंडे (Nilavande) जलाशय भर दिया जाएगा.

Nashik : स्कूटर रोक जबरन कार में डाल कर महिला का Rape, अश्लील फोटो भी खींची

जल पूजन करते हुए, अशोक भांगरे ने संतोष व्यक्त किया और कहा की, तालुका के लोगों को करोना के कारण काफी परेशानी हुई है. यदि पर्यटन फिरसे बहाल हो जाता है, तो पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानिक ग्रामीणोंको व्यवसाय से रोजगार मिलेगा.

See also  Maharashtra : पहली बार 'गे सेक्स रैकेट' का हुआ भंडाफोड़, ऐसे हुई कारवाई

अनिल अंजनकर, नासिक के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), गणेश रणदिवे, सहाय्यक वन संरक्षक, अमोल आडे, वन परिक्षेत्र अधिकारी (वन्य जीव), महेंद्र पाटिल, वन रक्षक. (Anil Anjankar, Chief Conservator of Forests (Wildlife) Nashik, Ganesh Ranadive, Assistant Conservator of Forests, Amol Aade, Forest Range Officer (Wildlife), Mahendra Patil, Forest Guard) आदि फॉरेस्ट अधिकारी भंडारदरा परिक्षेत्र का काम देख रहे है.


Share on Social Sites