महाराष्ट्र में तभी लगेगा लॉकडाउन जब.., Omicron Variant के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दी चेतावनी

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दोबारा लॉकडाउन की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा है कि l Maharashtra Lockdown Update
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दोबारा लॉकडाउन की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा है कि l Maharashtra Lockdown Update
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दोबारा लॉकडाउन (Lockdown again in Maharashtra) की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Maharashtra State Health Minister Rajesh Tope) ने कहा है कि, कोविड की तीसरी लहर ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) की वजह से आ सकती है.

यदि ओमिक्रॉन संक्रमण की गति और ऑक्सीजन (Oxygen) की मांग बढ़ी तो हमें लॉकडाउन लगाने पर विचार करना होगा. जिस दिन 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग होगी, उस दिन लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा.

टोपे ने जालना (Jalana) में कल शनिवार (25 दिसंबर) को कहा कि, राज्य में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे है लेकिन सामान्य तौर पर इन मरीजों को न तो आईसीयू (Intensive Care Unit ICU) की जरूरत पड़ रही है और न ही ऑक्सीजन की.

उन्होंने आगे कहा, राज्य में लॉकडाउन तभी लगेगा, जब मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़कर 800 मीट्रिक टन प्रति दिन हो जाएगी. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने ऑक्सीजन की वर्तमान खपत के बारे में कुछ नहीं कहा. गौरतलब है कि, सरकार ने शुक्रवार (24 दिसंबर) को ही राज्यभर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू की है.

स्कूल बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं (No decision on closing the school)

टोपे ने कहा कि, प्रदेश में स्कूल पूर्ववत खुले रहेंगे. इन्हें बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती परीक्षा (Recruitment examination case in the Health Department) मामले की जांच पुलिस कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा दोबारा लेने पर विचार किया जाएगा. इस बारे में मुख्यनमंत्री (Chief Minister) और उपमुख्यमंत्री (Chief Minister) निर्णय लेंगे.

राज्य में ओमिक्रॉन के दो नए मरीज मिले (Two new Omicron patients found in the state)

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के नए स्वरूप ओनिक्रॉन के 2 नए संक्रमित मिले. दोनों ही मरीज औरंगाबाद (Aurangabad) के है. इनमें में से एक दुबई (Dubai) से लौटा है जबकि दूसरा अंतरराष्ट्रीय यात्री (International Traveller) के सम्पर्क में आया था. दोनों का कोरोना टीकाकरण पूरा हो चुका है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिकौन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है.

See also  UP चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, 4 घंटे के भीतर 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites