नई दिल्ली l New Delhi :
केंद्रीय लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission (UPSC) ने डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (Deputy Central Intelligence Officer (DCIO), असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
इच्छुक उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, इस रिपोर्ट के निचे अधिसूचना का सीधा लिंक भी दिया गया है.
Railway Recruitment 2021 : रेलवे में 10वीं पास और ITI वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, देखें डीटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 28 वैकन्सी भरी जाएंगी. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Government Job) करना चाहते हैं उनके पास आवेदन करने का सुनहरा मौका है.
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर या उससे पहले है. योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन भरने और जमा करने के लिए 1 अक्टूबर तक का समय है. चुने हुए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार भुगतान किया जाएगा.
रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
रीजनल डायरेक्टर – 1 पद
डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर – 10 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) – 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) – 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) – 1 पद
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर कैटेगरी- II ((इलेक्ट्रॉनिक्स) – 3 पद
जूनियर रिसर्च ऑफिसर – 3 पद
असिस्टेंट इंजीनियर / असिस्टेंट सर्वेयर – 3 पद
आवेदन की पात्रता (Eligibility for application)
संबंधित क्षेत्र में डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. क्षेत्रीय निदेशक (Regional Director) के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष, उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (Deputy Central Intelligence Officer (DCIO) और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रेणी -2 के पद के लिए 35 वर्ष और JRA, AE सहित अन्य पदों के लिए 30 वर्ष है. उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के पूर्ण विवरण के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर जा सकते हैं.
Railway Recruitment 2021 : रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 35,000 रुपये
