कैलिफोर्निया l California :
सोशल मीडिया साइट फेसबुक और टिकटॉक (Facebook and Tiktok) ने कहा है कि, अफगानिस्तान (Afganistan) पर आतंकवादी संगठन तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद वे संगठन को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर प्रतिबंध नहीं हटाएंगे।
चैनल ने फेसबुक के हवाले से कहा, “तालिबान को अमेरिकी कानून के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है और हमने अपनी ‘खतरनाक संगठन नीतियों’ के तहत उन्हें अपनी सेवाओं से प्रतिबंधित कर दिया है।”
फेसबुक के प्रतिनिधि ने बताया कि, तालिबान को फेसबुक ने कई वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और संगठन की ओर से बनाये गये सभी अकाउंट को हटा दिया गया है।
अफगानी नागरिकों की एक विशेष टीम फेसबुक (Special Team Facebook) के साथ काम कर रही है ताकि तालिबान का महिमामंडन करने वाले अकाउंट की पहचान की जा सके।
टिकटॉक ने भी कहा कि उसने तालिबान को एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है और वह संगठन को बढ़ावा देने वाली सामग्री को हटाना जारी रखेगा।
