हरियाणा l Haryana :
हरियाणा (Haryana) के हांसी (Hansi) में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार (Cricketer Yuvraj Singh arrested) कर लिया है.
हांसी शहर थाने (Hansi city police station) में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है. युवराज सिंह पर आरोप है कि, उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर अनुसूचित जाति (Scheduled Castes) के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी.
हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की है. उनसे हिसार जियो मेस में पूछताछ की गई. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया है.
#BREAKING #BreakingNews #YuvrajSingh @YUVSTRONG12 arrested by @hansi_police and released on interim bail. Accused of casteist slur against #cricketer @yuzi_chahal while on video chat with @ImRo45 last year. He had issued an apology also#IPL2021 @RCBTweets @mipaltan pic.twitter.com/Sysdsf3sKg
— Sumedha Sharma (@sumedhasharma86) October 17, 2021
वहीं, इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट (High Court) ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे. इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की, कुछ सवालों के जवाब उनसे जानें और फिर अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि, उन्हें शनिवार (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया गया था और तीन घंटे की पूछताछ के बाद फिर छोड़ दिया गया.
T20 World Cup 2021 : है तैयार हम! Team India का पहला वार्म-अप मैच आज, जानिए ओपनिंग से लेके सबकुछ
