नई दिल्ली l New Delhi :
एयरटेल (Airtel) और वी (Vi) के बाद अब सबसे लोकप्रिय ब्रांड रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अपने टैरिफ प्लान (Tariff Plan) की कीमत में तगड़ा इजाफा कर दिया है. Jio के नए टैरिफ प्लान आगामी 01 दिसंबर 2021 से देशभर में लागू हो जाएंगे. इसमें डेटा प्लान (Data Plans), अनलिमिटेड प्लान (Unlimited Plan) के साथ ही जियोफोन प्लान (JioPhone plans) शामिल है.
इससे पहले Airtel और Vi की तरफ से टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया जा चुका है. Airtel और Vi की तर्ज ही पर रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान की कीमतों में करीब 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
480 रुपये महंगे हुए Jio के रिचार्ज प्लान (Jio recharge plan costlier by Rs 480)
जियोफोन के 75 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 91 रुपये देने होंगे. इस प्लान में 3GB डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल (Unlimited voice calls) और 50 एसएमएस (SMS) की सुविधा दी जाती है. यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है.
Jio के 129 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपये में आएगा. इस प्लान में मंथली डेटा (Monthly Data) के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के सा 300 एसएमएस (SMS) दिए जा रहे है. यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है.
Jio की तरफ से अपने सालाना रिजार्ज प्लान (Annual Recharge Plan) में सबसे ज्यादा 480 रुपये का इजाफा किया गया है. ऐसे में जियो के 365 दिनों की वैधता वाला 2399 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 2879 रुपये खर्च करने होंगे. इस प्लान में डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 100 एसएमएस दिए जाते है.
ग्राहकों को डेली 1जीबी डेटा (Daily 1GB Data) के लिए न्यूनतम 149 रुपये की जगह 179 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आएगा. इस प्लान में डेली 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलेगी.
जियो ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा के लिए 249 रुपये की बजाय 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इस प्लान में डेली 2GB डेटा (Daily 2 GB data) के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 200 SMS ऑफर किए जाएंगे.

