CM Vijay Rupani Resign : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक दिया इस्तीफा

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफे से कर एक बड़ा झटका दिया है. उन्होंने कहा कि, पार्टी का नेतृत्व समय-समय पर बदलता रहता है.
Share on Social Sites

अहमदाबाद l Ahemdabad :

आज शनिवार (11 सितम्बर) को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफे (Chief minister of Gujarat Vijay Rupani resigns) से गुजरात की राजनीती में हड़कंप आ गया है. उन्होंने कहा कि, पार्टी का नेतृत्व समय-समय पर बदलता रहता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि, यह पार्टी में एक स्वाभाविक प्रक्रिया थी.

पांच साल तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Party President JP Nadda) का मार्गदर्शन भी मेरे लिए अभूतपूर्व रहा. अब से जो जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा. हमें जिम्मेदारी चाहिए, पद नहीं. रूपाणी ने मीडिया से कहा, “मुझे अब तक जो जिम्मेदारी दी गई है, मैंने उसे पूरा किया है.”

रूपाणी ने आगे कहा, “हम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में राज्य का चुनाव भी लड़ रहे हैं और 2022 का चुनाव (2022 elections) उनके मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा.”

See also  Breaking News : Big Boss फेम Siddharth Shukla का Heart Attack से निधन

अहमदाबाद में है अमित शाह (Amit Shah is in Ahmedabad)

गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से गुजरात सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की बात चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की रात आठ बजे अचानक अहमदाबाद पहुंच गए.

उनके कार्यक्रम की योजना में गुजरात दौरे का जिक्र नहीं था. अमित शाह के स्वागत के लिए राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा (State Home Minister Pradeep Singh Jadeja), मेयर किरीट परमार (Mayor Kirit Parmar) और स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेश बरोट (Standing Committee Chairman Hitesh Barot) एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

गुरुवार की रात अमित शाह अपनी बहन के घर ठहरे हुए थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि, वह यहां अपने पारिवारिक काम से आए थे. लेकिन आज अचानक उन्होंने मुख्यमंत्री का इस्तीफा सौंप दिया.

26 दिसंबर, 2017 को दूसरी बार पद की शपथ (Oath of office for the second time on December 26, 2017)

विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने 26 दिसंबर, 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Gujarat) के रूप में शपथ ली. बीजेपी ने गुजरात की 182 में से 99 सीटों पर जीत हासिल की थी. विधान सभा की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल (legislature party and Nitin Patel) को उपनेता चुना गया था.

See also  Announcement of New CM of Gujarat : भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites