मुंबई l Mumbai :
दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications (DoT) ने 5जी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. विभाग के मुताबिक 2022 में 5जी नेटवर्क की सेवाओं को देश के 13 शहरों में शुरू किया जाएगा, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे है.
(Services of 5G network will be started in 13 cities of the country in 2022, including Ahmedabad, Bengaluru, Chandigarh, Chennai, Delhi, Gandhinagar, Gurugram, Hyderabad, Jamnagar, Kolkata, Lucknow, Mumbai and Pune.)
हालांकि, दूरसंचार विभाग ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि, कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर सबसे पहले व्यावसायिक रूप से 5जी को लॉन्च करेगा. देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (वी) (Vodafone Idea (Vi) पिछले कई महीनों से देश के अलग-अलग राज्यों में 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है.
8 एजेंसियों के साथ काम (Work with 8 agencies)
दूरसंचार विभाग ने 5जी प्रोजेक्ट के लिए साल 2018 में आठ एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया था. इनमें आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay), दिल्ली (Delhi), हैदराबाद (Hyderabad), मद्रास (Madras), कानपुर (Kanpur) समेत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Science Society for Applied Microwave Electronics Engineering and Research and Center of Excellence in Wireless Technology) शामिल है. अब यह प्रोजेक्ट 31 दिसंबर 2021 को खत्म होने वाला है और इसकी कीमत 224 करोड रुपए है.
मार्च से शुरू होने की संभावना (Likely to start from March)
5जी को लेकर अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5जी के स्पेक्ट्रम (5G Spectrum) की नीलामी मार्च से अप्रैल के बीच शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद ही 5जी नेटवर्क को रोलआउट किया जाएगा.
लेकिन अभी तक 5जी नेटवर्क के स्पेक्ट्रम की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. पिछले कई सालों में भारतीय बाजार में काफी संख्या में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुए है. इन डिवाइसेज की संख्या बाजार में बहुत बढ़ गई है. अब स्मार्टफोन हो कंपनियों ने 4जी कनेक्टिविटी (4G connectivity) वाले हेडसेट को भारतीय बाजार में उतारना कम कर दिया है.
टेलीकॉम कंपनियों को लाइसेंस शर्तों में ढील (Relaxation in license conditions for Telecom companies)
-
सरकार टेलीकॉम कंपनियों के लिए नये साल का तोहफा देने की तैयारी कर रही है. सरकार टेलीकॉम सेक्टर में कई सुधार लागू कर रही है जिसके तहत टेलीकॉम सेक्टर में दूसरे चरण के सुधारों में सरकार सभी तरह के टेलीकॉम लाइसेंस (Telecom Licenses) की शर्ते आसान करेगी. टेलीकॉम कंपनियों, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (Internet service providers), सेटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर (Satellite Service Providers) के लाइसेंस की शर्तों में ढील दी जाएगी और कंपनियों की पेनल्टी भी कम होगी.
-
सरकार टेलीकॉम सेक्टर में दूसरे चरण के सुधारों की तैयारी कर रही है. जिसके तहत कंपनियों को टेलीकॉम लाइसेंस की शर्तों में रिलैक्सेशन देने की तैयारी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक सभी तरह के लाइसेंसों की शर्तों में बदलाव न होगा, टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies), इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (Internet service providers), सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर्स (Satellite Service Providers) के लाइसेंस में बदलाव होगा.
