Good News : Netflix के सभी स्ट्रीमिंग प्लान्स की कीमत हुई कम, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भारत में बढ़ते कॉम्पिटिशन और डिजिटल कंटेंट की मांग को ध्यान में रखकर अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमत घटा दी है l Netflix Plans price drop
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भारत में बढ़ते कॉम्पिटिशन और डिजिटल कंटेंट की मांग को ध्यान में रखकर अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमत घटा दी है l Netflix Plans price drop
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Video streaming platform Netflix) ने भारत में बढ़ते कॉम्पिटिशन और डिजिटल कंटेंट (Digital Content) की मांग को ध्यान में रखकर अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स (Subscription Plans) की कीमत घटा दी है. अब यूजर्स नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान (Netflix Basic Plan) को 150 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकेंगे. बता दें कि, साल 2016 में नेटफ्लिक्स ने अपनी सेवाएं भारत में शुरू की थी.

नेटफ्लिक्स का सबसे महंगा प्लान हुआ सस्ता (Netflix’s most expensive plan becomes cheaper)

नेटफ्लिक्स के सबसे महंगे प्लान की कीमत 799 रुपये थी, लेकिन अब इसे केवल 649 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें यूजर्स अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन यानी अल्ट्रा एचडी (Ultra High-Definition Ultra HD) में वीडियो देख सकेंगे.

नेटफ्लिक्स इंडिया की वीपी कंटेंट मोनिका शेरगिल (Netflix India VP Content Monica Shergill) ने कहा कि, नेटफ्लिक्स के प्लान्स की महंगी कीमत देश में सर्विस ग्रोथ के लिए प्रमुख बाधाओं में से एक रही है, खासकर जब डिज्नी + हॉटस्टार (Disney+ Hotstar), अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), जी5 (G5), और सोनी लिव (Sony Liv) जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा हो. इसलिए कंपनी ने ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए प्लान्स की कीमत कम करने का कदम उठाया है.

नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन प्लान की नई कीमत (New price of netflix subscription plan)

सबसे पहले एंट्री लेवल प्लान की बात करें तो इसे अब 199 रुपये की बजाय 149 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा. इसमें यूजर्स एक समय में एक ही मोबाइल (Mobile), टैबलेट (Tablet), कंप्यूटर (Computer) या टेलीविजन स्क्रीन (Television Screen) पर स्टैंडर्ड डेफिनिशन यानी एसडी (Standard Definition SD) में फिल्म और वेब सीरीज (Web Series) देख सकेंगे. जबकि इसके मिड-लेवल के प्लान (Mid-Level Plan) की कीमत 649 रुपये से कम होकर 499 रुपये हो गई है. इसमें फिल्म और वेब सीरीज को एचडी (Web series in HD) में देखा जा सकेगा.

अमेजन प्राइम ने बढ़ाई कीमत (Amazon prime increased the price)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमेजन प्राइम (Amazon Prime) ने हाल ही में अपने मेंबरशिप प्लान्स (Membership Plans) की कीमत में इजाफा किया है. सभी प्लान्स की कीमत में 20 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. अब यूजर्स कंपनी के एक महीने वाले प्लान को 179 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे. जबकि इसके तीन महीने वाले प्लान को 459 रुपये और एक साल वाले मेंबरशिप प्लान को 1,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा.

See also  नाशकातील सातपूरच्या कारखान्यात भीषण अग्नितांडव!; पहिला मजला जळून खाक

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites