मुंबई l Mumbai :
राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ रेप हुआ है. यह भी पता चला है कि, रेप (Mumbai Rape Case) के बाद आरोपी ने महिला के गुप्तांग में रॉड डाली गयी है.
पुलिस इस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आशंका जताई है कि, वारदात में कुछ और लोग भी शामिल है. घटना मुंबई के साकीनाका (Sakinaka, Mumbai) इलाके में आधी रात को हुई है. पुलिस को इस घटना की सूचना आज सुबह करीब तीन बजे मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को खून से लथपथ पाया.
पुलिस ने तत्काल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है. हालांकि गंभीर चोट के कारण महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Mumbai Rape Case : रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, Rape के बाद क्रूरता की सारी हदें की गई थी पार
प्रारंभिक जानकारी यह है कि, पुरुषों ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसके गुप्तांग में रॉड डालने का अमानवीय कृत्य किया है.
घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने मामले की जांच को गति देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में किसी और आरोपी के शामिल होने की संभावना है. पुलिस आगे की जांच तेजीसे कर रही है.
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन हुई इस भयावह घटनासे मुंबई में समेत पूरे महाराष्ट्र राज्य मे कोहराम मच गया है. आम जनता भी मांग कर रही है कि, बाकी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
