Maharashtra : पहली बार ‘गे सेक्स रैकेट’ का हुआ भंडाफोड़, ऐसे हुई कारवाई

महाराष्ट्र में पुलिस ने पहली बार ‘गे सेक्स’ रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गैंग का खुलासा किया है l Gay sex racket busted in Mumbai Maharashtra
महाराष्ट्र में पुलिस ने पहली बार ‘गे सेक्स’ रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गैंग का खुलासा किया है l Gay sex racket busted in Mumbai Maharashtra
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra) की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में पुलिस ने पहली बार ‘गे सेक्स’ रैकेट (Gay sex racket) का पर्दाफाश करते हुए गैंग का खुलासा किया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों के गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ये गैंग बीते कई महीने से ऑनलाइन डेटिंग गे ऐप ‘ग्राइंडर’ (Online dating Gay app ‘Grinder’) के जरिए यह रैकेट चला रहा था और लोगों को ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) भी करता था.

हालांकि, पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि, इनके क्लाइंट्स में कई हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल है. वहीं, पुलिस इन युवकों की गिरफ्तारी के बाद हाई प्रोफाइल लोगों पर भी शिकंजा कसेगी.

दरअसल, ये मामला मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन (Malwani Police Station) इलाके का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक जहां आरोपियों ने एक कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करने वाले 23 साल के एक शख्स को गे डेटिंग ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया था.

इस दौरान उससे हर घंटे के हिसाब से 1 हजार रुपए की मांग की गई. ऐसे में सब कुछ फाइनल होने के बाद पीड़ित, आरोपी द्वारा बताए पते पर पहुंचा. वहीं, पहले से मौजूद 4 युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा, उसका फोन, पर्स छीन लिए. इसके साथ ही आरोपियों ने उसे धमकाकर उसके एटीएम का पिन भी ले लिया.

वहीं, आरोपियों ने पीड़ित का एक आपत्तिजनक वीडियो भी अपने फोन से तैयार किया और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर वहां से चले गए. इसके बाद आरोपियों ने बोरीवली (Borivali) के रहने वाले पीड़ित से पैसे की डिमांड भी की. वहीं, युवक द्वारा पैसे न देने पर वीडियो पीड़ित के परिवार को दिखाने की धमकी भी दी थी.

See also  Nashik : खूंखार तेंदुए से भिड़ गई नन्ही बिल्ली, कुएं में हुआ घमासान, देखें हैरतअंगेज Video

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दर्ज की FIR (Police registered FIR on victim’s complaint)

वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने बीते रविवार को MHB पुलिस स्टेशन पहुंचकर और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. हालांकि, ये घटना मालवानी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई थी, इसलिए पुलिस ने इस केस को मालवानी पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है.

ऐसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी (Accused Arrested)

इस मामले में पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम के साथ सोमवार तड़के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान फुरकान खान (26), अहमद फारूकी शेख (24) और इमरान शफीक शेख (24) के रूप में हुई है. हालांकि इस मामले के 2 अन्य आरोपी फरार चल रहे है. इस दौरान इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस (Electronic Surveillance) का सहारा लिया. जांच में सामने आया है कि, यह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से ‘गे’ लोगों से संपर्क करते थे और उनसे पैसे लेकर सेक्स मुहैया कराने का वादा करते थे. जहां पर आरोपियों को बीते सोमवार शाम को बोरिवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट (Borivali Metropolitan Magistrate Court) में पेश किया गया. ऐसे में कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.

See also  ऐका हो ऐका! ठाकरे सरकारची नवी नियमावली जाहीर; काय सुरु, काय बंद : वाचा एका क्लिकवर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites