नासिक (नाशिक) (Nashik) (Nasik) :
दुनिया में किसी की जान पर बन आती है तो उसके अंदर एक ऐसा आंतरिक बल आ जाता है जिससे वह बड़े खतरे का सामने करने के लिए अपने आप तैयार हो जाता है.
हालहीमें, महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (नाशिक) (Nashik) (Nasik) से एक ऐसा ही हैरतअंगेज़ वीडियो सामने आया है.
जहां एक बिल्ली अपनी जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए (Leopard) से भिड़ सीधा गई. यही नहीं वह बिल्ली (Cat) अपनी जान बचाने में सफल भी रही. इस वाकिये का वीडियो आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
आज सोमवार (06 सितम्बर) के दिन बिल्ली का पीछा करते हुए एक तेंदुआ नासिक में कुएं में गिर गया था. महाराष्ट्र के पश्चिम नासिक के उप वन संरक्षक पंकज गर्ग (Pankaj Garg, Deputy Conservator of Forests, West Nashik, Maharashtra) ने बताया कि बाद में इसे बचाया गया और इसके मेडिकल जाँच करके उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.
Nashik : खूंखार तेंदुए से भिड़ गई नन्ही बिल्ली, कुएं में हुआ घमासान, देखें हैरतअंगेज Video#Nashik #nasik #ViralVideo #Maharashtra #LeopardCatFight #Nashikforest #NashikDistrict #eKhabarbat #latestnews #BreakingNews #hindinews pic.twitter.com/KJalh14BZV
— इ खबरबात l eKhabarbat (@ekhabarbat) September 6, 2021
गर्ग ने आगे बताया कि, ये सारा बचाव आसान नहीं था इस रेस्क्यू में तक़रीबन 15-20 वन विभाग के अधिकारियों की मदद की जरूरत लगी. दोनों (बिल्ली और तेंदुए) एकदूसरे को देख कर ललकारने लगे तो कहीं कड़ी टक्कर देते दिखे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेंदुआ झपटकर पानी से बहार निकल कर कुएं के अंदर बनी किनारे पर आ जाता है. जिस पर वह बिल्ली पहले से बैठी होती है.
तेंदुआ उसकी ओर पूरी ताकद से लपकता है, पहले बिल्ली पीछे हट जाती है, लेकिन फिर बिल्ली अपनी हिम्मत जुटाकर तेंदुए का सामना करने लगती है. वह भी तेंदुए पर जोर से गुर्राती है. इसके बात तेंदुए की अकड़ काफी ढील पड़ती है. हालांकि बाद में बिल्ली और तेंदुए आसपास घूमने लगती है.
वहा खड़े ग्रामीणोंने सारे दृश्क का खूब मजा लिया और अपने मोबाइल मे विडिओ भी बनाया.
