मुंबई l Mumbai :
लोकप्रिय सोशल मीडिया ऍप व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर लॉगिन करना अब ज्यादा आसान हो गया है. पहले यूजर्स को व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) पर लॉगिन करने प्राइमरी फोन की जरूरत होती थी. साथ ही यह भी जरूरी था कि, प्राइमरी डिवाइस (Primary Device) में इंटरनेट लगातार चलता रहे.
लेकिन अब इस झंझट व्हाट्सएप पर मल्टी-डिवाइस फीचर (Multi-device feature on WhatsApp) आ जाने से खत्म हो गई है. फीचर को एंड्रॉइड (Android) और iOS डिवाइस (iOS devices) के लिए जारी किया जा रहा है.
