नई दिल्ली l New Delhi :
भारत देश में कोरोना महामारी की धीमी होती रफ्तार के बीच भारत (India) में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,348 नए मामले सामने आए है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (The Union Health Ministry) ने बताया कि, देश में COVID-19 के एक्टिव मरीज अब घटकर 1,61,334 लाख हो गए है. वहीं 805 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में देश में महामारी के चलते हुईं.
पिछले 24 घंटों में 13,198 लोग महामारी को हराकर ठीक भी हुए. जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,36,27,632 हो गई है. पूरे देश में 14,348 मामलों में से केरल (Kerala) में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 7,838 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हुई.
राज्यों के अपडेट (State wise updates)
गोवा (Goa) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,016 हो गई. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और अब तक इस वायरस के कारण 3,363 मरीजों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,418 नये मामले आने के साथ ही बृहस्पतिवार तक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 66,07,954 हो गयी.
वहीं संक्रमण से और 36 लोगों की मौत होने के साथ ही महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 (Covid-19) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,40,134 हो गई है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई.
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग (The health department of the state government) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई.
सावधान! अब भी बना हुआ है Corona का खतरा, केंद्र ने Covid-19 Guidelines को ‘इस’ तारीख तक बढ़ाया
