क्‍या ओमीक्रॉन का भी गढ़ बनेगा महाराष्‍ट्र?, राज्‍य में नए वेरिएंट के देश के आधे मामले

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है l New Omicron variant cases found in Maharashtra
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है l New Omicron variant cases found in Maharashtra
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra State) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है. इस बीच कल सोमवार (13 दिसंबर) को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) के दो नए मरीज पाए गए है.

इसमें से एक लातूर (Latur) से और एक पुणे (Pune) से है. ऐसे में अब राज्य में अब कुल ओमीक्रॉन मरीजों की संख्या 20 हो गई है. देश में ओमीक्रॉन के 38 केस थे, अब दो नए मामलों के साथ यह संख्‍या बढ़कर 40 हो गई है.

वहीं, राज्य में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 569 नए मरीज सामने आए है, तो 498 मरीज मुक्त है. इसके साथ ही कोरोना से 5 लोगों की जान चली गई. (5 people lost their lives due to Corona) अब महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के 6,507 सक्रिय मामले है. यह जानकारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) की रिपोर्ट से मिली है. बता दें, बीते रविवार (12 दिसंबर) को नागपुर (Nagpur) में एक मरीज और इससे पहले मुंबई (Mumbai) में एक साथ तीन मरीज मिले थे.

https://twitter.com/rahul_fast/status/1470702352885682179

See also  ठाकरे सरकारने केली गल्लोगल्ली 'वाईन'ची सोय!

मुंबई में लगाई गई थी 48 घंटों के लिए धारा 144 (Section 144 was imposed in Mumbai for 48 hours)

महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के इस तरह बढ़ते हुए केस को देखते हुए एक बड़ा वर्ग राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) या कड़े प्रतिबंध लगाने की आशंका जता रहा है. लेकिन राज्य सरकार (State Government) इस तरह के प्रयोग एक बार फिर करने के कतई मूड में नहीं है.

हालांकि, मुंबई में तीन नए केस पाए जाने के बाद यहां 48 घंटों (11 और 12 दिसंबर) के लिए CRPC की धारा 144 लगा दी गई है. लेकिन यह धारा सिर्फ मुंबई शहर (Mumbai City) की हद तक ही सीमित है. इसके तहत राजनीतिक रैलियां, कार्यक्रम करने पर पाबंदी है.

ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में ही (Maharashtra has the highest number of cases of Omicron)

देश भर में ओमीक्रॉन वेरिएंट के कुल 40 मामले मौजूद है और 20 अकेले महाराष्ट्र से है. इस तरह ओमीक्रॉन वेरिएंट के देश के आधे केस महाराष्ट्र में ही है. ऐसे में इस बात को लेकर आशंका बढ़ रही है कि, क्या अब ओमीक्रॉन वेरिएंट का भी गढ़ महाराष्ट्र ही बनेगा. इससे पहले दूसरी लहर की वजह बने डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) के भी करीब आधे केस लंबे समय तक महाराष्ट्र से ही आते रहे थे. यही नहीं मौतें भी महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में हुई थीं.

तीन ‘T’ के फॉर्मूले पर अमल करते हुए ओमीक्रॉन से जंग जारी है (Following the three ‘T’ formula, the battle with Omicron continues)

राज्य में ओमीक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) तीन ‘टी’ के फॉर्मूले पर काम कर रहा है. यह तीन टी फॉर्मूला है ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टेस्टिंग. (This three T formula is tracking, tracing and testing). जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए तीन लैब है. सरकार नागपुर (Nagpur) और औरंगाबाद (Aurangabad) में भी लैब शुरू करने पर विचार कर रही है.

See also  ओबीसी आरक्षणाचं विधेयक विधानसभेत मंजूर; प्रभाग रचना आणि निवडणुकीच्या तारखा ठरवण्याचे अधिकार आता राज्य सरकारकडे

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites