सावधान! अब भी बना हुआ है Corona का खतरा, केंद्र ने Covid-19 Guidelines को ‘इस’ तारीख तक बढ़ाया

सावधान! अब भी बना हुआ है Corona का खतरा, केंद्र ने Covid19 Guidelines को 'इस' तारीख तक बढ़ाया l Central goverment extended Corona Guideline
सावधान! अब भी बना हुआ है Corona का खतरा, केंद्र ने Covid19 Guidelines को 'इस' तारीख तक बढ़ाया l Central goverment extended Corona Guideline
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

समूचे भारत देश में त्योहारों का सीजन (Festival season) चल रहा है. इनदिनों बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने मिल रही है. ऐसे में केंद्र सरकार (Central Government) ने कोविड19 प्रोटोकॉल (Covid19 Protocol) को आगामी 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है. (Central Government has decided to extend the Covid19 Protocol till 30 November)

दरअसल सरकार ने इससे पहले कोरोना नियमों (Corona Rules) को 31 अक्टूबर तक लागू करने का आदेश दिया था. हालांकि, अब इसे एक और महीने यानी 30 नंबर तक बढ़ा दिया गया है.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए गए खास निर्देश (Special instructions given to states and union territories)

कोरोना दिशानिर्देशों (Corona Guidelines) में कहा गया है कि, उन कार्यकर्मों में खास सतर्कता बरती जानी चाहिए जिनमें बड़ी सख्या में लोग शामिल हो रहे है ताकी कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका से बचा जा सके.

इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) को निर्देश दिया गया है वह हर जिले में संक्रमण दर, अस्पताल की स्थिति और आईसीयू (ICU) में बिस्तरों की उपलब्धता पर नजर बनाए रखें.

इसी के साथ निर्देशों में ये भी कहा गया है कि, जिन जिनों में कोरोना के मामले अभी भी ज्यादा है वहां अति सक्रिय उपाय किए जाएं मामलों में बढ़ोतरी को रोका जा सके. इसी के साथ सरकार ने ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट’ (Test-Track-Treat-Vaccinate) और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान देने के लिए कहा है.

Covid-19 Death Cases Today : देश में बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान, 14,348 नए मामले

दुनिया के कई देशों में फिर मंडरा रहा कोरोना वायरस का खतरा (The threat of corona virus is looming again in many countries of the world)

एक तरफ जहां देश में कोरोना के मामले कम होते नजर आ रहे है तो वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई देशों में कोरोना (Corona Virus) की फिर से वापसी हो चुकी है. ब्रिटेन (Britain) में एक दिन में 40 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं.ज्यादातर मामले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (Delta variant) के है.

रूस (Russia) में भी ऐसी ही स्थिति है. रूस में हर रोज मौत का आंकड़ा 1000 से ऊपर पहुंच चुका है. जिस चीन से कोरोना की विदाई का दावा किया गया था वहां भी इस वायरस की वापसी हो चुकी है. कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है.

 

See also  पार्टी में फर्जी NCB अधिकारियों की रेड, अभिनेत्री ने की सुसाइड, खुदखुशी पर नवाब मलिक ने कह दी यह बात

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites