मुंबई l Mumbai :
भाजपा नेता किरीट सोमैया (BJP leader Kirit Somaiya) पिछले कई समय में महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi government) में नेताओं और मंत्रियों पर कई आरोप लगाए है. सोमैया ने एनसीपी (Nationalist Congress Party (NCP) और शिवसेना (Shiv Sena) के कई मंत्रियों पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाया है.
लेकिन अब किरीट सोमैया ने सीधे तौर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे-पाटिल (Joint Commissioner of Police Vishwas Nangre Patil) पर आरोप लगाए है. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने विश्वास नांगरे-पाटिल पर भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, Kirit Somaiya के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का दावा ठोका
सोमैया ने सनसनीखेज बयान दिया है कि, नांगरे-पाटिल भ्रष्ट मंत्री के वफादार है. किरीट सोमैया ने कहा है कि, वह विश्वास नांगरे पाटिल के खिलाफ मानवाधिकार आयोग (Human Rights Commission) में शिकायत दर्ज कराएंगे.
Sachin Waze ने 16 बैग में पहुंचाई वसूली की रकम, Anil Deshmukh के कहने पर दिए पैसे
कोल्हापुर (Kolhapur) के दौरे पर पुलिस ने मुझे छह घंटे के लिए घर में बंद कर दिया, पुलिस अधिकारी विश्वास नांगरे-पाटिल संपर्क में थे. आप एक कर्तव्यपरायण पुलिस अधिकारी हैं, लेकिन किसके लिए कर्तव्यपरायण है, तो वह गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल (Home Minister Dilip Walse Patil) के लिए जो अवैध काम कर रहे है. आपकी वफादारी वहां है, यहां नहीं.
वो बताये कि, इतने दिन होने के बाद मुंबई पुलिस ने माफी क्यों नहीं मांगी. या उन्हें ऊपर से आदेश था, अगर ऐसा है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, सोमैया ने कहा.
