अहमदनगर l Ahmadnagar :
अहमदनगर जिले के संगमनेर शहर में बस स्टैंड पर खड़ी खाली बस में एक बस चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. चालक का नाम सुभाष शिवलिंग तेलोर (Subhash Shivling Telore) (कोल्हार कोलूबाई, ता. पाथर्दी, जिला नगर) के निवासी है. (A bus driver has committed suicide in bus at Sangamner bus stand of Ahmednagar district)
पुलिस ने कहा कि, वहां मिले सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि, कर्ज से तंग आकर उन्होंने यह कठोर कदम उठाया है. हालांकि, सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिया गया है और न ही किसी के खिलाफ शिकायत बताई गई है.
मंगलवार (21 सितम्बर) सुबह करीब छह बजे यह घटना सामने आयी है. पाथर्डी-नासिक (Pathardi-Nashik Bus) (एम.एच.14, बी.टी. 4887) बस संगमनेर बस स्टैंड पर खड़ी थी. इसमें तेलोर का शव फांसी लगाकर लटका हुआ मिला. बस वाहक पोपट साहेब जावले (Popat Saheb Jawale) (पाथर्डी डेपो) ने पुलिस को तुरंत इसकी सुचना दी.
सुबह करीब पांच बजे तेलोर अपने अन्य साथियों के साथ काम पर जाने के लिए तैयार हुए. डिपो से बाहर निकलते ही वे आगे बढ़ गए और अपने साथियों से कहा की, मैं आगे चलता हु, तुम पीछे से आओ, उसने कुछ देर बाद वाहक जावले बस में चढ़े तो उस समय बस में चालक तेलोर का शव बस की छत से जुड़ी बार को लटका मिला.
Dhule : समय पर वेतन नहीं मिलने से ST कर्मचारी की Suicide Note लिखकर खुदकुशी
