CDS Rawat Helicopter crash Update : सीडीएस रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश पर हुआ बड़ा खुलासा, ‘इस’ वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलीकॉप्टर

आज को भारतीय वायुसेनाने बताया है कि, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों की जिस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी, उस मामले की जांच के बाद शुरुआती जानकारी सामने आ गई है l Bipin Rawat Helicopter Crash Live Updates
आज को भारतीय वायुसेनाने बताया है कि, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों की जिस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी, उस मामले की जांच के बाद शुरुआती जानकारी सामने आ गई है l Bipin Rawat Helicopter Crash Live Updates
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

आज (शुक्रवार) को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने बताया है कि, सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) समेत 14 लोगों की जिस हेलिकॉप्टर दुर्घटना (Bipin Rawat Helicopter Crash Live Updates) में मौत हुई थी, उस मामले की जांच के बाद शुरुआती जानकारी सामने आ गई है.

वायुसेना ने बताया है कि, 08 दिसंबर 2021 को Mi-17v5 हेलिकॉप्टर दुर्घटना की ट्राई-सर्विस जांच ने अपने शुरुआती नतीजों में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (Flight Data Recorder) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (Cockpit Voice Recorder) का एनालिसिस किया. इसमें कहा कि, इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना के पीछे मैकेनिकल फेलियर, तोड़फोड़ या लापरवाही का हाथ नहीं है.

अलविदा… CDS जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक, घाटी में मौसम की स्थिति में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिला, जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर बादलों के बीच जाकर फंस गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बादलों की वजह से पायलट को दिशाभ्रम हो गया और हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर जमीन से जा टकराया.

Video : कैसे हुआ CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने

जांच दल ने दुर्घटना के सबसे संभावित कारण का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध गवाहों से पूछताछ की. इसके अलावा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का एनालिसिस किया गया. अपने नतीजों के आधार पर, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ सिफारिशें की है जिनकी समीक्षा की जा रही है.

हेलिकॉप्टर नियंत्रण में रहने के बाद भी हुआ क्रैश (The helicopter crashed even after being in control)

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (Air Chief Marshal VR Choudhary) और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह (Air Marshal Manvendra Singh) की अध्यक्षता में ट्राई-सर्विस जांच दल द्वारा दुर्घटना के पीछे की आधिकारिक वजह की जानकारी दी गई है. 05 जनवरी को उन्होंने जांच के निष्कर्षों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) को अवगत कराया था.

बताया गया है कि, तमिलनाडु के कून्नूर (Tamil Nadu, Coonoor) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर पूरी तरह से पायलट के नियंत्रण में था. लेकिन बादलों की वजह से ये उसके नियंत्रण में होते हुए भी क्रैश हो गया. यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (US Federal Aviation Administration) के अनुसार, ऐसी दुर्घटनाओं में पायलट या क्रू मेंबर्स खतरे से अनजान होते है.

Group Captain Varun Singh : नहीं काम आई दुआएं, हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

See also  उद्धवा, अजब तुझे… पोलीस पदन्नोतीच्या आदेशाला अवघ्या 12 तासांत स्थगिती; कुणाचं प्रमोशन थांबवलं?

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites